palam fire tragedy how aap and bjp leaders began to fight दिल्ली में जहां 9 लोग जलकर मर गए, वहां क्यों भिड़ गए AAP-BJP नेता; पीड़ित का घुटने लगा दम, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में जहां 9 लोग जलकर मर गए, वहां क्यों भिड़ गए AAP-BJP नेता; पीड़ित का घुटने लगा दम

अग्निकांड में जान गंवाने वालों के लिए गुरुवार को आयोजित शोकसभा उस समय हंगामे में बदल गई, जब कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया।

Fri, 20 March 2026 08:57 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में जहां 9 लोग जलकर मर गए, वहां क्यों भिड़ गए AAP-BJP नेता; पीड़ित का घुटने लगा दम

अग्निकांड में जान गंवाने वालों के लिए गुरुवार को आयोजित शोकसभा उस समय हंगामे में बदल गई, जब कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सियासी टकराव खुलकर सामने आ गया। स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस सभा में भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। बाद में दोनों पार्टी के नेता आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त हो गए।

हादसे के शोक में स्थानीय दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें बंद रखी थीं। दोपहर तीन बजे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन श्रद्धांजलि का यह कार्यक्रम सियासी विवाद की भेंट चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभा में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह व कुलदीप कुमार मौजूद थे। वहीं, पालम के भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी भी वहां पहुंचे हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पालम अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, कमर्शियल यूनिट्स का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब आप नेताओं के समूह ने विधायक को अपने पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचे, उन पर अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी और विफलताओं को लेकर सवाल उठाए गए। इस दौरान एक पक्ष के नेताओं की एक टिप्पणी पर माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

पीड़ित परिजनों को ही करना पड़ा बचाव

सबसे मार्मिक स्थिति तब बनी, जब अपने परिवार के 9 सदस्यों को इस हादसे में खो चुके राजेंद्र कश्यप खुद ही नेताओं के बीच विवाद शांत कराने की कोशिश करते नजर आए। अफरा-तफरी के बीच वह दोनों पक्षों के बीच फंस गए और कुछ समय के लिए उनका दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बावजूद नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रhe

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाहते थे पानी और निकल आई आग; पालम में 9 की मौत के पीछे क्या सामने आ रही वजह

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की: केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गोवा दौरा छोड़ दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से पालम के पीड़ित परिवार से मिलने शोक सभा में पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलने से रोका, बदसलूकी की और कुर्सियां फेंकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। ऊपर से शोक संतृप्त परिवार के घर पर उनके कार्यकर्ता बदसलूकी कर रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक तो फायर बिग्रेड की गाड़ी देर से पहुंची और जब पहुंची तो उसकी हाइड्रोलिक लिफ़्ट तक नहीं खुली। आग में फंसे लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और मदद नहीं मिलने पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। अगर समय से मदद मिल जाती तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। आप इस घटना की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करती है। उधर, आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करना चाहते थे।

आप नेता जांच भटकाने का प्रयास कर रहे: सचदेवा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता जांच को भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। पड़ोसियों व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सार्वजनिक जानकारी में सामने आ रहा है कि बिल्डिंग के नीचे के तलों पर गोदाम व दुकान थी। इनमें बड़ी मात्रा में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ी। कुछ ही देरी में पूरी बिल्डिंग में आग फैल गई और फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही कुछ लोगों की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता मुख्य मुद्दे ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण से ध्यान भटकाने के लिए फायर ब्रिगेड पर दोषारोपण कर रहे हैं। गुरुवार को हुई शोकसभा में स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप सोलंकी से अभद्र व्यवहार किया गया। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश के साथ ही संबंधित मंत्री ने पूरी दिल्ली में ज्वलनशील पदार्थों की अनधिकृत स्टोरेज रोकने का भी आदेश दिया है।

मम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पालम के जिस घर में जिंदा जले 9, उसमें रहते थे 19; 7 को किस्मत भेज दिया था दूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।