पालम अग्निकांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, पूरी दिल्ली में कमर्शियल यूनिट्स का फ; एक्सपर्ट्स की ली जाएगी मदद
फायर सेफ्टी ऑडिट ज्यादातर बड़े कॉमर्शियल इलाकों तक ही सीमित था मगर सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए इसबार रिहायशी इलाकों में चल रहे सभी तरह के संस्थानों को भी इसमें कवर किया है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में भीषण आग में नौ लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने शहर भर की कमर्शियल यूनिट्स की मैपिंग और फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के होम मिनिस्टर आशीष सूद ने गुरुवार को इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
फायर सेफ्टी ऑडिट ज्यादातर बड़े कॉमर्शियल इलाकों तक ही सीमित था मगर सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए इसबार रिहायशी इलाकों में चल रहे सभी तरह के संस्थानों को भी इसमें कवर किया है। यानी छोटी दुकानों, दफ्तर और घरों में चल रहे व्यवसाय का भी फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। सूद ने कहा है कि ‘इस कदम का उद्देश्य सुरक्षा उपायों में कमियों की पहचान करना और यह सुनिश्चित करना है कि जो दुकानें या फैक्ट्रियां रिहायशी क्षेत्रों में चल रही हैं, वे सभी नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘हर वर्कर और परिवार सुरक्षित महसूस करना चाहिए, चाहे वह कहीं भी हों। सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने और एहतियाती कदमों को और मजबूत बना रहा है। इस काम को तेजी और सही तरीके से पूरा करने के लिए थर्ड-पार्टी एक्सपर्ट्स की मदद ली जाएगी।’
उपराज्यपाल ने जारी किए थे निर्देश
इससे पहले, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपनी पहली बैठक की अध्यक्षता की थी। इस दौरान उन्होंने पूरी दिल्ली में फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे।'
निचली और पहली मंजिल पर शोरूम
आपको बता दें कि पालम के साध नगर में राम चौक मार्केट में इमारत की निचली और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था। वहीं परिवार बिल्डिंग के सबसे ऊपर रहता था। आग सुबह करीब 7 बजे लगी और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई।
मौके पर करीब 30 दमकल वाहन और 11 एंबुलेंस भेजे गईं
पुलिस के अनुसार, इस अग्निकांड में राजेंद्र की पत्नी लाडो (70), उनके बेटे प्रवेश (33) और कमल (39), कमल की पत्नी आशु (35) और उनकी तीन बेटियां (15, छह और तीन वर्ष), लाडो की बेटी हिमांशी (22) और बहू दीपिका (28) की जान चली गई। मौके पर करीब 30 दमकल वाहन और 11 एंबुलेंस भेजी गईं। आग लगने के दौरान घर के कई सदस्य मौजूद नहीं थे। सुनील और उनकी पत्नी गौरी छुट्टियां मनाने गए हुए थे तो वहीं प्रवेश ने हादसे से कुछ ही देर पहले पत्नी और बेटे को मायके पहुंचा दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन