Outpost Incharge and ASI caught by Gurugram ACB for taking bribe चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 रुपए में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; महकमे में हड़कंप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 रुपए में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; महकमे में हड़कंप

हरियाणा में एक चौकी इंचार्ज और एएसआई को घूस लेना भारी पड़ गया। महज 7000 रुपए के लिए ईमान बेचने वाले इन दोनों पुलिस कर्मियों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी के ऐक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Fri, 1 May 2026 01:38 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 रुपए में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; महकमे में हड़कंप

हरियाणा में एक चौकी इंचार्ज और एएसआई को घूस लेना भारी पड़ गया। महज 7000 रुपए के लिए ईमान बेचने वाले इन दोनों पुलिस कर्मियों को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी के इस ऐक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेवाड़ी में कुंड चौकी इंचार्ज योगेश कुमार और एसआई कुलदीप को सात हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इंपाउंड बाइक की सुपरदारी के लिए रिश्वत मांगी गई थी। एएसआई को रिश्वत की राशि के साथ रंगें हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद चौकी इंचार्ज को भी हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, एसीबी के इस एक्शन से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचानक बीमार पड़ गईं मेयर राज रानी, गुरुग्राम नगर निगम में चुनाव टला

जब्त की गई बाइक की सुपरदारी के बदले मांगी रिश्वत

एसीबी को दी शिकायत में गांव नांधा के श्रवण कुमार ने बताया कि एक मुकदमे में उसकी बाइक को इंपाउंड हो गई थी। कोर्ट से बाइक की सुपरदारी करवाई गई थी। सुपरदारी के बावजूद कुंड चौकी पुलिस उसकी बाइक छोड़ने के लिए 7 हजार रिश्वत मांगी। श्रवण कुमार ने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के साथ रिकार्डिंग भी सुनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी की शादी के लिए जेल से बाहर आए पूर्व फौजी को सरेआम गोलियों से भूना

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

इसके बाद एसीबी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। श्रवण कुमार रिश्वत के सात हजार रुपए लेकर कुंड चौकी पहुंचे। एएसआई कुलदीप ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली, एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद रिश्वत की मांग करने वाले चौकी इंजार्च सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, गुरुग्राम में हादसा

चोरी की वारदात से जुड़े हैं मामले के तार

इस घटना के तार पिछले महीने हुई एक चोरी की वारदात से जुड़े हुए हैं। 19 अप्रैल को नेशनल हाईवे 11 स्थित पाडला के ओल्ड अशोका होटल से एक बाइक, कुछ नकदी और इलेक्ट्रॉनिक टैब समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। होटल के मालिक सुनील कुमार ने केस दर्ज कराया था। इसी मामले की जांच के दौरान श्रवण कुमार की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया था, जिसे अदालत से सुपरदारी मिलने के बाद भी पुलिसकर्मी छोड़ नहीं रहे थे और रिश्वत की माँग कर रहे थे।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।