Gurugram Municipal Corporation Election for Senior and Deputy Mayors Postponed Mayor Raj Rani Falls Suddenly Ill अचानक बीमार पड़ गईं मेयर राज रानी, गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अचानक बीमार पड़ गईं मेयर राज रानी, गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला

गुरुग्राम नगर निगम में सत्ता के समीकरणों और राजनीतिक खींचतान के बीच गुरुवार को होने वाला सीनियर और डिप्टी मेयर का बहुप्रतीक्षित चुनाव नाटकीय ढंग से स्थगित हो गया। पार्षदों के जमावड़े के बावजूद चुनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहीं मेयर राज रानी मल्होत्रा के ऐन वक्त पर बीमार पड़ गईं।

Thu, 30 April 2026 02:01 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
अचानक बीमार पड़ गईं मेयर राज रानी, गुरुग्राम नगर निगम में सीनियर और डिप्टी मेयर का चुनाव टला

गुरुग्राम नगर निगम में सत्ता के समीकरणों और राजनीतिक खींचतान के बीच गुरुवार को होने वाला सीनियर और डिप्टी मेयर का बहुप्रतीक्षित चुनाव नाटकीय ढंग से स्थगित हो गया। पार्षदों के जमावड़े और कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद चुनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहीं मेयर राज रानी मल्होत्रा के ऐन वक्त पर बीमार होने के कारण पूरी प्रक्रिया को रोकना पड़ा।

सदन में सन्नाटा और बाहर हलचल

सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में भारी गहमागहमी थी। चुनाव को लेकर प्रशासन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि सदन को एक किले में तब्दील कर दिया गया था। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पार्षदों के प्रवेश से पहले ही उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी की शादी के लिए जेल से बाहर आए पूर्व फौजी को सरेआम गोलियों से भूना

पार्षदों की उपस्थिति

⁠कुल 34 पार्षद सुबह 11:00 बजे तक सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके थे और मतदान के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। नियमों के मुताबिक, सरकार ने मेयर राज रानी मल्होत्रा इस चुनाव के लिए अधिकृत चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। उनकी उपस्थिति के बिना मतपत्र जारी करना या चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना कानूनी रूप से संभव नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कनॉट प्लेस की तरह जगमगाएंगी गुरुग्राम की सड़कें, पोल पर CCTV और पैनिक बटन भी

मेयर के पास चुनाव कराने का अधिकार था

पार्षद अनूप ने घटनाक्रम पर रोशनी डालते हुए बताया कि हम सभी पार्षद समय पर सदन में पहुंच गए थे। मोबाइल बाहर जमा कराए जा चुके थे और मतदान की तैयारी पूरी थी। लेकिन ऐन वक्त पर सूचना मिली कि मेयर साहब की तबीयत खराब हो गई है। क्योंकि उनके पास ही चुनाव संपन्न कराने का अधिकार था, इसलिए बैठक को स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प बचा।

सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज

हालांकि, आधिकारिक तौर पर चुनाव स्थगित करने की वजह मेयर की खराब सेहत को बताया जा रहा है। लेकिन, राजनीतिक गलियारों में इस स्थगन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ऑटो में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, गुरुग्राम में हादसा

रिपोर्टः कृष्ण कुमार

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।