orange alert in delhi weather will changed rain with lightning and stormy winds दिल्ली में आज से ही गरज चमक; परसों 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में आज से ही गरज चमक; परसों 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट

Delhi Mausam and Weather Forecast:  मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 11 जून को मौसम ज्यादा ही खराब रहेगा। इस दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Tue, 9 June 2026 03:25 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में आज से ही गरज चमक; परसों 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट

Delhi Mausam: दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान को अपडेट किया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-NCR में आज यानी मंगलवार से ही आंधी और गरज चमक देखी जा सकती है। IMD के अनुसार, दिल्ली के साथ ही एनसीआर पर परसों यानी 11 जून का दिन भारी साबित होगा। इस दिन तूफानी हवाएं चलेंगी जिनकी स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग की ओर से 11 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD की मानें तो इस हफ्ते 13 जून तक दिल्ली-NCR में गरज चमक वाला मौसम देखा जा सकता है।

9 और 10 जून की शाम या रात को गरज के साथ तेज हवाएं

मौसम विभाग ने 9 और 10 जून के अपने पूर्वानुमान में कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से हल्के बादल नजर आ सकते हैं। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जाएगी। शाम के समय गरज चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। हवा के झोंकों की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जून को भले ही गरज चमक और आंधी के आसार बन रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाने का अनुमान है।

11 जून को 70 की स्पीड में तूफानी हवाएं, ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 11 जून से एक जोरदार पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 11 जून को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात के समय आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा के झोंकों की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। हालांकि इस दिन भी अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

12 जून को आंधी बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर 12 जून को नजर आएगा। इस दिन दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह या दोपहर से पहले आंधी, तूफान और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। हवा के झोंकों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दिन दोपहर या शाम के समय भी आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन अधिकतम तापमान में जोरदार गिरावट होगी और इसके 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से राहत! पाकिस्तान से आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली-UP में आंधी-बारिश
Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की दहलीज पर पहुंचा मॉनसून, IMD की खुशखबरी; इन राज्यों में 5 दिन भारी बारिश

13, 14 और 15 जून के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 13 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इससे मौसम सुहावना रहेगा। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। 14 और 15 जून को आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बरकरार रहने के कारण दिल्ली में दोनों ही दिन अधिकतम तापमान के 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। कुल मिलकार दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए मौसम के लिहाज से यह हफ्ता बड़ें बदलावों वाला रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में दो दिन मौसम रहेगा कूल-कूल; इन जिलों में गिरेंगे ओले, ऑरेंज अलर्ट
Delhi Weather
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 12 राज्यों में झमाझम बारिश; यूपी-बिहार को भी मिलेगी राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।