Aaj ka mausam 9 June new western disturbance from Pakistan UP Delhi me barish imd weather update गर्मी से मिलेगी राहत! पाकिस्तान से आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

गर्मी से मिलेगी राहत! पाकिस्तान से आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली-UP में आंधी-बारिश

11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। सप्ताह के अंत में बारिश होने और तापमान में भारी इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

Tue, 9 June 2026 02:02 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मी से मिलेगी राहत! पाकिस्तान से आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली-UP में आंधी-बारिश

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। यहां पाकिस्तान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही भारत में एंट्री लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से आ रहे इस ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में आने वाले 3 से 4 दिन में देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूलभरी आंधी चलने, गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है। 10 से 14 जून के बीच उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर लद्दाख में 11 और 12 जून को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन फिर तेज आंधी-बारिश, दिल्ली के मौसम को डिस्टर्ब करेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

दिल्ली में कब मिलेगी राहत?

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में अगले 2 दिनों के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 11 जून से मौसम बदलेगा और 12 जून से तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के सात दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 10 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों में बारिश, 11 जून से पूरे उत्तराखंड में झमाझम; केदारघाटी में एक मौत

मौसम में बड़ा बदलाव 11 जून से देखने को मिलेगा, जब शाम और रात के समय गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। 12 जून को सुबह और दोपहर को दो अलग-अलग चरणों में बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं जिससे अधिकतम तापमान 12 और 13 जून तक तेजी से गिरकर करीब 35-37 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित पड़ोसी एनसीआर के शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

तपा राजस्थान

इस बीच राजस्थान के कई इलाकों में एक बार फिर गर्मी तेज हो गयी है। सोमवार को गंगानगर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 से 11 जून को सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री के बीच रहने और कहीं-कहीं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ भागों में 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन और राज्यों में हो रही मॉनसून की एंट्री, यूपी-बिहार में भी होगी राहत की बारिश

केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश

इस बीच दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है। केरल के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। रातभर हुई मूसलाधार बारिश से कोझिकोड जिले के शहरी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। आईएमडी ने बताया है कि पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में एक-दो जगहों पर गरज के साथ बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए संवेदनशील और जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं तमिलनाडु में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते मंगलवार से 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभवना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।