orange alert for heat wave in delhi ncr mausam dept issued warning सावधान! भट्ठी की तरह तपेगी दिल्ली; 7 दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! भट्ठी की तरह तपेगी दिल्ली; 7 दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में 7 दिन भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिसके चलते मौसम विभाग ने लगातार 6 दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

Tue, 19 May 2026 03:56 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावधान! भट्ठी की तरह तपेगी दिल्ली; 7 दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम बेहद गर्म और सूखा हो गया है। मौसम विभाग ने आज से लेकर कुल 7 दिन तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हाल ही में सफदरजंग में तापमान 43.4 डिग्री और रिज इलाके में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आलम यह है कि कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

कल रिकॉर्ड हुआ था सीजन का सबसे गर्म दिन

एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। यह सीजन का सबसे गर्म दिन के रूप में भी रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिल्ली के लोधी रोड इलाके में लू जैसी स्थिति देखी गई जबकि रिज इलाका सबसे अधिक गर्म रहा। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री जबकि रिज में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में इन तारीखों के बीच आएगा मानसून, 18-19 मई को ऑरेंज अलर्ट

आज और कल भी नारंगी चेतावनी, 46 डिग्री जा सकता है तापमान

मौसम विभाग ने आज और कल यानी 19 और 20 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में अधिकांश जगहों पर लू की स्थिति रहेगी। इन दोनों ही दिन भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान झुलसा देने वाली तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की स्पीड 15 से 25 किमी प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। दिन के दौरान कभी-कभी 35 की स्पीड से भी गर्म हवाएं चल सकती हैं। 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम बस देने वाला है गुड न्यूज, कब तक आ रहा मॉनसून; आज 10 राज्यों में होगी बारिश

21 से 25 मई तक भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट

IMD ने 21 और 22 मई को भी दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अधिकांश जगहों पर भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है। दिन के दौरान कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 मई को भी दिल्ली एनसीआर में भीषण लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 21 से लेकर 25 मई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मॉनसून पर भी IMD की खुशखबरी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।