opportunity to buy madhuban bapudham yojana in ghaziabad gda mixed land use plot auction 18 march गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका, इस दिन होगी नीलामी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका, इस दिन होगी नीलामी

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा। इन्हें 18 मार्च को बोली लगाकर खरीदा जा सकता है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस योजना में ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल समेत अन्य व्यावसायिक प्लॉट मौजूद हैं।

Sat, 7 March 2026 01:28 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका, इस दिन होगी नीलामी

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा। इन्हें 18 मार्च को बोली लगाकर खरीदा जा सकता है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस योजना में ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल समेत अन्य व्यावसायिक प्लॉट मौजूद हैं।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की मधुबन बापूधाम योजना में विभिन्न साइज के प्लॉट मौजूद हैं। जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट शामिल किए हैं। ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट के बोलीदारों के लिए रखे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GDA अफसरों की लापरवाही से 469 करोड़ रुपये का नुकसान, CAG रिपोर्ट में खुलासा

हिंदी भवन में लगेगी बोली

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि हिंदी भवन में 18 मार्च को सुबह 11 बजे से होने वाली नीलामी में इन सभी संपत्ति पर इच्छुक खरीदार बोली लगाकर खरीद सकेंगे। इस नीलामी में वही लोग शामिल हो सकेंगे, जो 13 मार्च तक अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराएंगे। इस नीलामी में बोलीदाता संपत्ति के रिजर्व प्राइज से ऊंची दर पर बोली लगाकर उसे खरीद सकेंगे। हालांकि किसी भी संपत्ति पर सिंगल बोली नहीं लग सकेगी।

13 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि इस बार नीलामी प्रक्रिया में मधुबन बापूधाम योजना के ग्रुप हाउसिंग, मिक्स लैंडयूज समेत अन्य प्लॉट शामिल किए गए हैं। इसके लिए 13 मार्च तक आवेदन कर 18 मार्च को होने वाली नीलामी में शामिल हो सकते हैं।

नीलामी में 15 बड़े प्लॉट शामिल

अधिकारी बताते हैं कि इस नीलामी में 15 बड़े प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनमें से चार ग्रुप हाउसिंग, तीन होटल, दो व्यावसायिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनका साइज एक हजार वर्ग मीटर से लेकर 20 हजार वर्ग मीटर तक है। इसके अलावा पॉकेट ए,बी और सी में 10 प्लॉट शामिल हैं। ये हाई स्कूल, फैसिलिटी प्लॉट हैं, जिनका साइज एक हजार से छह हजार वर्ग मीटर तक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुलसी निकेतन में रहने वालों को गुड न्यूज, जर्जर घरों की जगह मिलेंगे नए फ्लैट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद शहर में बनेंगे 21 नए पार्क, GDA ने इन जगहों पर फाइनल कीं लोकेशन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।