opportunity to buy GDA residential and commercial plots many locations in ghaziabad ncr NCR में घर और कारोबार खड़ा करने का अच्छा मौका, GDA ने इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में निकाले प्लॉट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

NCR में घर और कारोबार खड़ा करने का अच्छा मौका, GDA ने इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में निकाले प्लॉट

अगर आप भी एनसीआर में अपना घर और कारोबार जमाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है। जीडीए ने अपनी कई योजनाओं में छोटे से लेकर बड़े रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट लेकर आई है। इनके लिए 17 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। 

Tue, 9 June 2026 08:34 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
NCR में घर और कारोबार खड़ा करने का अच्छा मौका, GDA ने इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में निकाले प्लॉट

एनसीआर में अपने सपनों का आशियाना बनाने का ख्वाब देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद की इंदिरापुरम योजना समेत कई योजनाओं में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका है। साथ ही, ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम के प्लॉट भी इच्छुक बोलीदाता बोली लगाकर खरीद सकते हैं। यह प्लॉट 120 वर्ग मीटर से लेकर सात हजार वर्ग मीटर तक मौजूद हैं। इनके लिए 17 जून तक आवेदन करने होंगे, जबकि 20 जून को बोली लगेगी।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की इंदिरापुरम और इसकी विस्तार योजना में विभिन्न आकार के सबसे अधिक प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें भी जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट शामिल किए हैं। साथ ही, ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, सामुदायिक केंद्र के प्लॉट आदि भी बोलीदारों के लिए रखे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GDA प्लॉट पाने को लोगों में भारी क्रेज, हर एक प्लॉट के लिए सवा सौ दावेदार

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस योजना में प्राधिकरण की 18 मीटर चौड़ी सड़क पर पांच मिक्स लैंड यूज प्लॉट मौजूद हैं, जिन्हें बेचा जाएगा। ये प्लॉट खरीदने के लिए बोलीदारों के पास अच्छा मौका होगा। इन्हें खरीदने के बाद वह प्राधिकरण से मिक्स लैंड यूज के तहत नक्शा स्वीकृत कराकर आवासीय समेत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉट का प्रयोग किया जा सकेगा।

अधिकारी बताते हैं कि इन प्लॉटों को पहली बार बेचा जा रहा है। इनकी बिक्री के बाद अन्य मिक्स लैंड यूज प्लॉट भी बेचे जाएंगे।

288 करोड़ रुपये कमाए

पिछले साल लोगों ने प्राधिकरण की संपत्ति काफी तादाद में खरीदी है। पिछले साल गोविंदपुरम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, कौशांबी, प्रताप विहार समेत अन्य योजनाओं में प्राधिकरण के खाली पड़े प्लॉट बोलीदारों ने बोली लगाकर खरीदे थे। इन संपत्ति को बेचकर प्राधिकरण ने पिछले साल करीब 288 करोड़ रुपये की आय अर्जित भी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनेगी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, इस गांव की 10.30 एकड़ जमीन खरीदेगा GDA

इंदिरापुरम में सबसे अधिक प्लॉट

इस बार जीडीए का इंदिरापुरम क्षेत्र पर सबसे अधिक फोकस है। प्राधिकरण ने इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न आकार के 62 प्लॉट नीलामी में शामिल किए हैं। ये प्लॉट दुकान, व्यावसायिक, आवासीय, होटल, क्योस्क आदि तरह के हैं। इसके अलावा मधुबन बापूधाम में औद्योगिक प्लॉट हैं, जिनकी बिक्री होगी। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना में ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट हैं। वहीं, वैशाली, कौशांबी, कर्पूरीपूरम, आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और यूपी बॉर्डर में भी विभिन्न तरह के प्लॉट मौजूद हैं।

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, ''इस बार नीलामी प्रक्रिया में इंदिरापुरम समेत कई योजनाओं में विभिन्न आकार के प्लॉट शामिल किए गए हैं, ताकि इच्छुक लोग इन्हें खरीद सकें। इसके लिए लोग 17 जून तक आवेदन कर नीलामी में शामिल हो सकते हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 8 नहीं अब 15 जोन में बंटेगा गाजियाबाद शहर, GDA ने बनाया विकास का मेगा प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।