madhuban bapudham GDA residential plots huge craze in people over 100 claimants for each unit GDA प्लॉट पाने को लोगों में भारी क्रेज, एक-एक प्लॉट के लिए सवा सौ दावेदार; जानें कीमत और साइज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

GDA प्लॉट पाने को लोगों में भारी क्रेज, एक-एक प्लॉट के लिए सवा सौ दावेदार; जानें कीमत और साइज

एक अनार और सौ बीमार वाली कहावत इस बार गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में निकाली गई 350 रिहायशी प्लॉट योजना पर एकदम फिट बैठ रही है। लोगों में GDA के इन प्लॉटों के लिए गजब का क्रेज देखा जा रहा है। कुल आवेदन और प्लॉटों की संख्या पर नजर डालें तो हर एक प्लॉट के लिए करीब सवा सौ दावेदार माने जा रहे हैं।

Mon, 8 June 2026 07:05 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
GDA प्लॉट पाने को लोगों में भारी क्रेज, एक-एक प्लॉट के लिए सवा सौ दावेदार; जानें कीमत और साइज

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मधुबन बापूधाम में 350 आवासीय प्लॉटों की योजना निकाली है। इसमें 42,511 लोगों ने आवेदन किया है। ऐसे में प्रत्येक प्लॉट पर करीब 121 दावेदार हैं। जीडीए ने सभी वर्ग के लोगों के लिए अपनी जमीन अपना आसमान योजना लॉन्च की है। इसमें आवासीय भूखंड के तौर पर विभिन्न श्रेणी के 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के विकल्प उपलब्ध हैं। यह योजना उन लोगों के लिए भी खास है, जो फ्लैट कल्चर की जगह अपनी जमीन पर घर और अपनी छत चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में बनेगी इंटीग्रेटेड टाउनशिप, इस गांव की 10.30 एकड़ जमीन खरीदेगा GDA

एकमुश्त भुगतान पर 6 प्रतिशत तक की छूट

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इन प्लॉटों के लिए 35 हजार प्रति वर्ग मीटर कीमत रखी है। सभी प्लॉटों का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से ही किया जाएगा। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि योजना में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण दिया गया है। वहीं, चयनित आवंटियों को किस्तों में भुगतान की सुविधा के साथ एकमुश्त भुगतान पर चार से छह प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

प्लॉटों के आवेदन प्रक्रिया में लोगों के जबर्दस्त उत्साह देखते हुए जीडीए ने योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून तक बढ़ाई गई थी। अंतिम तिथि तक 42,511 लोगों के आवेदन आ चुके हैं। आवेदनों के साथ ही जीडीए को अब तक करीब 1,334.40 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद जिले में बनेंगी 19 नई सड़कें, लोनी से डासना तक 185 रोड होंगे चौड़े

बेहतर कनेक्टिविटी की मिलेगी सुविधा

मधुबन बापूधाम योजना से सभी तरफ की कनेक्टिविटी सुविधा बेहतर है। यह योजना दिल्ली मेरठ रोड से लगी हुई है। साथ ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे भी योजना से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, हापुड़ रोड से भी योजना की कनेक्टिविटी है, जिसके जरिये यह एनएच- 9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ रही है।

इस आकार के हैं भूखंड

इस योजना में कुल 350 प्लॉट शामिल किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से 40 वर्ग मीटर के 76 प्लॉट, 60 वर्ग मीटर के 61 प्लॉट, 90 वर्ग मीटर के 60 प्लॉट, 112.50 वर्ग मीटर के 44 प्लॉट, 115 वर्ग मीटर के 12 प्लॉट, 120 वर्ग मीटर के 24 प्लॉट, 150 वर्ग मीटर के 49 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के 24 प्लॉट शामिल किए गए हैं।

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, जीडीए, ''मधुबन बापूधाम की प्लॉट योजना में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। अंतिम तिथि तक करीब 42,511 लोगों ने आवेदन किया है। अब ड्रॉ के माध्यम से प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी पर बनेगा 1.2 KM लंबा फ्लाईओवर, इन रूटों पर घटेगा जाम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।