Old Gurugram Metro to get its power from Dundahera power station ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को कहां से मिलेगी ‘पावर’? GMRL यहां 3000 वर्गमीटर जमीन पर बनाएगा बिजलीघर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को कहां से मिलेगी ‘पावर’? GMRL यहां 3000 वर्गमीटर जमीन पर बनाएगा बिजलीघर

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के संचालन को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने बिजलीघर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए डूंडाहेड़ा गांव में जमीन का चयन किया जा चुका है। जीएमआरएल ने एचएसवीपी से जमीन मुहैया करवाने का आग्रह किया है।

Mon, 23 Feb 2026 12:19 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को कहां से मिलेगी ‘पावर’? GMRL यहां 3000 वर्गमीटर जमीन पर बनाएगा बिजलीघर

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के संचालन को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने बिजलीघर निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में गांव डूंडाहेड़ा में जमीन का चयन किया जा चुका है। जीएमआरएल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से जमीन मुहैया करवाने का आग्रह किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का रूट

जीएमआरएल से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव डूंडाहेड़ा में तीन हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के सेक्टर-20 स्थित 220 केवीए क्षमता के बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। जीएमआरएल के मुख्य परियोजना अधिकारी गबदू राम चौधरी ने इस सिलसिले में एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक से जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। जमीन मिलने के बाद बिजलीघर का डिजाइन तैयार करके टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने में यह जमीन एचएसवीपी की तरफ से जीएमआरएल को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Old Gurugram Metro
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज के रूट बदला, इन गांवों और सेक्टरों तक फायदा

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत जीएमआरएल की तरफ से करीब 15.5 किमी लंबी मेट्रो के निर्माण का टेंडर एक कंपनी को आवंटित किया जा चुका है। दूसरे चरण और मेट्रो डिपो के निर्माण को लेकर टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

नगर निगम की जमीन की जरूरत

जीएमआरएल को सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को लेकर गुरुग्राम निगम की आधा हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। जीएमआरएल ने एचएसवीपी से आग्रह किया है कि नगर निगम से यह जमीन लीज पर अस्थायी तौर पर दिलवाई जाए। यह जमीन ट्रांसपोर्ट नगर के पास है, जिसमें कास्टिंग यार्ड बनाया जाएगा।

नौ मेट्रो स्टेशन की जमीन के लिए सर्वे

जीएमआरएल ने सेक्टर-नौ से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक दूसरे चरण की ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर नौ स्टेशन के बारे में जमीन से जुड़ी जानकारी एचएसवीपी से उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। एचएसवीपी प्रशासक ने इस सिलसिले में संपदा अधिकारी एक को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का काम फिर अटका, जानिए अब कहां फंस रहा फेज-2 का रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।