नूंह–मंडकोला–पलवल रोड बनेगा 4 लेन, अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा काम
Nuh-Mandkola-Palwal Road : नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग 4 लेन का बनाया जाएगा और काम अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा। पलवल के उपायुक्त ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग को 4 लेन करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम बन सके।

Nuh-Mandkola-Palwal Road : नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग को 4 लेन का बनाया जाएगा और काम अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा। पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में लाना कमी प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने कहा कि नूंह–मंडकोला–पलवल मार्ग को चार लेन का करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम बन सके।
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंडकोला रेस्ट हाउस से पलवल उपायुक्त कार्यालय तक पैदल यात्रा कर ज्ञापन सौंपने आए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। उपायुक्त ने बताया कि सड़क के गड्ढों को एक सप्ताह के भीतर भरवा दिया जाएगा और दोनों ओर सफाई कराई जाएगी। एक महीने के अंदर सिंगल लेयर डालने की अनुमति लेकर काम शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर आवश्यक साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निर्माण सामग्री की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की जा रही
उपायुक्त ने कहा कि सड़क हादसों में प्रभावित परिवारों को हिट एंड रन योजना और दयालु योजना के तहत न्यायोचित मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रशासन हर दुर्घटना की निगरानी कर रहा है, ताकि कारणों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी संकेतक, मरम्मत कार्य और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने वाहन चालकों से अपील की कि वे गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।




साइन इन