superfast special train will pass through 4 states stop at these stations see route and timings 4 राज्यों में होकर गुजरेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें रूट व टाइमिंग, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

4 राज्यों में होकर गुजरेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें रूट व टाइमिंग

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई से राजस्थान तक एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन 4 राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इससे इन राज्यों के यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

Sun, 14 Dec 2025 09:59 AMPraveen Sharma वडोदरा, वार्ता
share
4 राज्यों में होकर गुजरेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव; देखें रूट व टाइमिंग

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई से राजस्थान तक एक नई सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन 4 राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरेगी। इससे इन राज्यों के यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी।

पश्चिम रेलवे बांद्रा टर्मिनस एवं अजमेर के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (चीफ पीआरओ) विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा अजमेर में उर्स फेस्टिवल के लिए यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को समायोजित करने के लिए बांद्रा टर्मिनस एवं अजमेर स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है।

ट्रेन संख्या 09027/09028 बांद्रा टर्मिनस - अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल (04 फेरे) : ट्रेन संख्या 09027 बांद्रा टर्मिनस - अजमेर स्पेशल सोमवार और गुरुवार, 22 एवं 25 दिसंबर, को बांद्रा टर्मिनस से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:20 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09028 अजमेर - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल मंगलवार और शुक्रवार, 23 एवं 26 दिसंबर को अजमेर से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर और नसीराबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

आज से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09027 की टिकटों की बुकिंग 14 दिसंबर से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।