गाजियाबाद के 2 फ्लैटों में चल रहा था न्यूड वीडियो कॉल रैकेट, गंदी हरकतें करतीं 7 लड़कियां पकड़ीं
गाजियाबाद पुलिस ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में दो फ्लैटों में चल रहे अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक युवक और सात महिलाओं को पकड़ा है। महिलाएं और युवतियां स्ट्रिप चैट नामक वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें कर रही थीं।

गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में दो फ्लैटों में चल रहे अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गिरोह में शामिल एक युवक और सात महिलाओं को पकड़ा है। महिलाएं और युवतियां स्ट्रिप चैट नामक वेबसाइट पर न्यूड वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें कर रही थीं। पुलिस ने फ्लैटों से लैपटॉप, डेस्कटॉप, समेत अश्लील सामग्री भी बरामद की है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस को फ्लैट में अश्लील वीडियो कॉल करने वाले गिरोह संचालित होने की सूचना मिली थी। टीम ने सेवियर स्ट्रीट मार्केट में फ्लैट नंबर 612 में छापा मारा।

पुलिस के छापे के वक्त अंग प्रदर्शन करती नजर आईं लड़कियां
पुलिस के छापे के दौरान वहां फ्लैट में महिला और युवतियां वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें और अंग प्रदर्शन करती नजर आईं। स्ट्रिप चैट नामक वेबसाइट पर दूसरी ओर से कुछ अन्य लोग जुड़े हुए थे। वहीं दूसरे फ्लैट 601 में भी अन्य महिला और युवती वीडियो कॉल कर रही थीं। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
क्या-क्या सामान बरामद
मौके से चार सीपीयू, चार डेस्कटॉप, दो यूपीएस, चार कीबोर्ड, तीन वाई फाई राउटर, दो लैपटाप, तीन गोल लाइट, दो लाइट स्टैंड, तीन वैब कैम, छह माउस, दो एक्टेंशन बोर्ड, आठ कनेक्शन केबल, तीन इलेक्ट्रानिक आपत्तिजनक खिलौने आदि बरामद किए गए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से अपनी पहचान छिपाते हुए अन्य नाम की फर्जी आईडी बनाते थे। एसीपी ने बताया मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।




साइन इन