NSA invoked on 2 accused of noida violence case नोएडा हिंसक प्रदर्शन मामले में बड़ा ऐक्शन, 2 आरोपियों पर पुलिस ने लगाया NSA, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा हिंसक प्रदर्शन मामले में बड़ा ऐक्शन, 2 आरोपियों पर पुलिस ने लगाया NSA

नोएडा हिंसक प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले में हिंसा भड़काने के आरोप में 2 आरोपियों पर एनएसए लगा दिया है।

Wed, 13 May 2026 03:43 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा हिंसक प्रदर्शन मामले में बड़ा ऐक्शन, 2 आरोपियों पर पुलिस ने लगाया NSA

13 अप्रैल को हुए हिंसक प्रदर्शन मामले में नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत्यम वर्मा और आकृति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया है। जांच में दोनों की भूमिका प्रदर्शन की साजिश रचने और भीड़ को उकसाने में अहम पाई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों को जुटाने का काम किया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई अन्य संदिग्धों की भी पहचान की गई है, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम जारी रहेंगे और किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, 10 लेन का बाईपास बनेगा

'लोगों को भड़काने में सक्रिय थे दोनों आरोपी'

इस मामले की जानकारी देते हुए नोएडा पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के संबंध में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सत्यम वर्मा और आकृति 'मजदूर बिगुल दस्ता' के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं, लोगों को भड़काने और भीड़ जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल थे।आरोपियों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जांच एजेंसियों को ऐसे कई इनपुट मिले हैं, जिनमें दोनों की भूमिका लोक व्यवस्था को बाधित करने और हिंसक माहौल तैयार करने में महत्वपूर्ण बताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकासा एयरलाइंस ने किराया घटाया, नोएडा से इन शहरों की उड़ानें दिल्ली से सस्ती

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर आगजनी, हंगामा और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और अराजकता फैलाने या अफवाहें प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि शांति, सुरक्षा और जनसुविधा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।