Akasa Airlines Cuts Fares Flights from Noida to These Cities Are Cheaper Than from Delhi अकासा एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटाए, नोएडा से इन शहरों की उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से सस्ती, Ncr Hindi News - Hindustan
More

अकासा एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटाए, नोएडा से इन शहरों की उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से सस्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटा दिए। मंगलवार को एयरलाइंस ने नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई की उड़ान दिल्ली से सस्ती कर दी। सोमवार को यह दिल्ली की तुलना में 800 से 1000 रुपये तक महंगी थी। खास बात यह है कि दिल्ली एयरपोर्ट से भी फ्लाइट टिकट सस्ती की गई हैं।

Wed, 13 May 2026 07:06 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
अकासा एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटाए, नोएडा से इन शहरों की उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से सस्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटा दिए। मंगलवार को एयरलाइंस ने नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई की उड़ान दिल्ली से सस्ती कर दी। सोमवार को यह दिल्ली की तुलना में 800 से 1000 रुपये तक महंगी थी। खास बात यह है कि दिल्ली एयरपोर्ट से भी फ्लाइट टिकट सस्ती की गई हैं।

16 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा

अकासा एयरलाइंस ने 16 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा कर सोमवार को अपनी समय सारिणी जारी की थी। नई टिकट दर के बाद दिल्ली की तुलना में अब करीब 2032 से 1508 रुपये तक कम है। खास बात यह है कि दिल्ली एयरपोर्ट से भी फ्लाइट टिकट सस्ती की गई हैं। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो पूर्व में ही अपनी समय सारिणी जारी कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के लिए एक जून से चलेंगी हाइड्रोजन बसें, कहां-कहां से मिलेंगी

मंगलवार की बुकिंग दरें

शहर किराया रुपये में

नोएडा-बेंगलुरु 6500

दिल्ली-बेंगलुरु 6998

नोएडा-नवी मुंबई 4998

दिल्ली-नवी मुंबई 5499

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से 15 जून को बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान

सोमवार की बुकिंग दरें

शहर किराया रुपये में

नोएडा-बेंगलुरु 8532

दिल्ली-बेंगलुरु 6998

नोएडा-नवी मुंबई 6505

दिल्ली-नवी मुंबई 5499

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर ‘अकासा’ 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम व किराया

यात्रियों के लिए यूडीएफ की दरें तय

एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर एईआरए ने मंगलवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (उपयोगकर्ता विकास शुल्क) की दरें तय कर दी हैं। साल 2026-27 के लिए तय की गई इन दरों के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्रियों को 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 980 रुपये का शुल्क देना होगा।

हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यहां आने वाले यात्रियों के लिए भी शुल्क निर्धारित किया है। इसके तहत घरेलू यात्रियों के लिए 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये की राशि देनी होगी। खास बात यह है कि एईआरए ने एयरपोर्ट ऑपरेटर द्वारा प्रस्तावित दरों में कटौती की है।

नोएडा एयरपोर्ट में थाने का निर्माण जल्द

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पुलिस थाने का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। प्राधिकरण से जमीन मिलने और शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद पुलिस महकमे ने लोक निर्माण विभाग मेरठ स्थित मंडलीय कार्यालय को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिसर के अंदर दो थानों का निर्माण होना है। इन दोनों में से घरेलू टर्मिनल थाने का निर्माण 6.25 करोड़ रुपये से होगा। इसके निर्माण के लिए एयरपोर्ट परिसर के अंदर भूमि आवंटित की गई है। परिसर के अंदर अभी सिर्फ डोमेस्टिक टर्मिनल थाने का संचालन हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।