Noida weather underconstruction wall collapses during gusty wind youth from Bihar dies नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत, Noida Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत

नोएडा में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान कई इलाकों में आंधी-तूफान से पेड़ और खंभे उखड़कर गिरने लगे। इसी दौरान एक निर्माणधीन दीवार गिरी जिससे बिहार का युवक घायल हो गया। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Thu, 4 June 2026 08:38 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार को आंधी-बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए। आंधी इतनी तेज थी कि कुछ जगहों पर तो दीवार और रेलिंग भी गिर गईं। तेज आंधी ने थाना सूरजपुर क्षेत्रांतर्गत निर्माण कार्य के दौरान बिहार के एक युवक की भी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक आंधी और तेज हवा के दौरान निर्माणाधीन दीवार से ईंट गिरकर युवक के सिर पर जा गिरी। इसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान रंजीत पुत्र सहदेव मंडल, निवासी हसनगंज, मुंगेर (बिहार) के रूप में हुई है। युवक की उम्र करीब 45 साल थी। जानकारी के अनुसार सिर पर ईंट लगने के बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य युवक को अस्पताल लेकर गए जहां ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही

नोएडा फिल्म सिटी एरिया में भी कई जगह पेड़ गिरे हैं। सेक्टर-16 और सेक्टर-14 समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सेक्टर-14ए के में एक फ्लाईओवर के पास ही पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरा जिससे जाम की स्थिति बन गई। गाड़ियों के ऊपर भी पेड़ गिरे हैं। वहीं तेज आंधी के वजह से ग्रेटर नोएडा में कई अन्य स्थानों पर भी नुकसान हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नोएडा में 6 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई जगह आंधी-बारिश; गाजियाबाद में दोपहर में ही 'रात'

बीते महीने ही बाइक सवार के ऊपर गिरा था खंभा

बीते महीने 16 मई को नोएडा के फेज-2 क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक बिजली का खंभा गिरने से एक युवक की जान चली गई थी। युवक की पहचान 22 वर्षीय विशाल कुमार के रूप में हुई थी। विशाल एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार थे तभी खंभा अचानक उनपर आग गिरा। इस दौरान विशाल और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में ईलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई थी जबकि उनका साथी बच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में चली ऐसी आंधी, गिरने लगे पेड़ और खंभे, बारिश से सड़कों पर जलभराव

आंधी-तूफान के दौरान न करें ये गलती

खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीच, मोबाइल टावरों और ऊंची इमारतों के नीच ठहरने से बचें। हाईटेंशन तारों, बिजली के खंभों, कंटीले तारों और पोखरों से भी दूर रहना चाहिए। आंधी-तूफान की स्थिति में अगर बेदह जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।