Noida traffic police issues 9000 challans daily from january to may if you make a mistake you will lose your license सावधान! नोएडा में बीते 5 महीने हर दिन कटे 9 हजार चालान, ये गलती की तो गंवा बैठेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, Noida Hindi News - Hindustan
More

सावधान! नोएडा में बीते 5 महीने हर दिन कटे 9 हजार चालान, ये गलती की तो गंवा बैठेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

नोएडा में ट्रैफिक नियमों की बड़े स्तर पर अनदेखी की जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने बीते करीब 5 महीने के दौरान हर दिन करीब 9 हजार चालान काटे हैं। बिना हेलमेट बाइक राइड करने वालों के खिलाफ सबसे ज्यादा चालान काटे गए हैं।

Sun, 7 June 2026 01:57 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
सावधान! नोएडा में बीते 5 महीने हर दिन कटे 9 हजार चालान, ये गलती की तो गंवा बैठेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस साल जनवरी से लेकर 15 मई तक ट्रैफिक पुलिस ने हर दिन करीब 9 हजार चालान काटे हैं। इनमें ज्यादात्तर चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करना और स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज ड्राइविंग के भी चालान भारी संख्या में जारी किए गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, जनवरी से मई 15 के बीच अबतक 11.84 लाख चालान जारी किए गए हैं यानी औसतन हर दिन करीब 8,741 चालान काटे गए हैं। इनमें ज्यादात्तर चालान स्पीड लिमिट से ज्यादा तेज वाहन चलाना, अवैध रूप से वाहन पार्किंग और बिना हेलमेट ड्राइविंग के हैं।

किस कैटेगरी के कितने चालान?

जनवरी से 15 मई तक बिना हेलमेट ड्राइविंग के 5,49,553 चालान, ओवर स्पीडिंग के 1,08,449 चालान, अवैध रूप से पार्किंग के 1,06,688 चालान, विपरीत दिशा यानी रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 88,417 तो रेड लाइट जंप के 33,145 चालान काटे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति; फिर जो हुआ…

ये गलती की तो गंवा बैठेंगे लाइसेंस

वहीं डीसीपी (ट्रैफिक) अभय कुमार मिश्रा की ओर से ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी गई है।अभय कुमार मिश्रा ने बताया है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिए जाएंगे, और सस्पेंशन के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहता है तो लाइसेंस ही रद्द की करने की सिफारिश की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लहरा रहे 500 विशाल तिरंगे अचानक क्यों उतारे गए? ये है बड़ी वजह

स्टंटबाजों पर भी नकेल कस रही ट्रैफिक पुलिस

नोएडा में बिना हेलमेट ड्राइविंग के बाद सबसे ज्यादा चालान ओवर स्पीडिंग के लिए जारी किए हैं। यानी बाइक सवार के बाद सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कार चालक कर रहे हैं। पुलिस स्टंटबाजों पर भी नकेल कस रही है तो साथ ही ऐसी वाहनों पर भी सख्ती दिखाई जा रही है जो कि अपनी कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ाकर घूमते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर अग्निकांड: इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका और फिर कुक ने उठाया ये कदम

बीते महीने 21 से 24 मई तक चला था विशेष अभियान

नोएडा पुलिस ने जिले के तीनों जोन में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बीते महीने 21 से 24 मई तक चला था विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान अवैध पार्किंग, बिनार नंबर प्लेट के डंपर, ओवरस्पीडिंग और नशे की हालत में ड्राइविंग आदि पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान 36 हजार से ज्यादा ज्यादा वाहनों के खिलाफ चालान तो काटे ही साथ ही 145 वाहनों को सीज भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।