Husband caught his wife with her lover in Zudio showroom high voltage drama प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति; फिर जो हुआ…, Noida Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति; फिर जो हुआ…

एक शादीशुदा महिला कथित तौर पर प्रेमी संग शॉपिंग कर रही थी तभी पति भी अचानक शोरूम पहुंच गया। इसके बाद पति ने पत्नी की जमकर धुनाई कर दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sat, 6 June 2026 11:57 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
प्रेमी के साथ शोरूम में शॉपिंग कर रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति; फिर जो हुआ…

नोएडा में एक शादीशुदा महिला कथित तौर पर अपने प्रेमी संग शोरूम में शॉपिंग कर रही थी तभी पति भी अचानक वहां पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर मारपीट की। इस घटना को देख शोरूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अपनी शॉपिंग छोड़ पति पत्नी के बीच झगड़े को देखने लगे।

मामला नोएडा के सेक्टर-49 का बताया जा रहा है। पत्नी को किसी और मर्द के साथ देख पति इतना आगबबूला हुआ कि उसे काफी देर तक पीटता रहा और इस दौरान इस हाई-वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए शोरूम के बाहर कई लोगों की भीड़ लग गई। पति ने पत्नी को इस कदर पीटा कि चेहरे समेत शरीर पर कई जगह चोटे आईं।

किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की

इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने पति को किसी तरह शांत करने की भी कोशिश की मगर पति ने किसी कि एक न सुनी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने पति से भी हाथापाई की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी शोरूम के बाहर पहुंची और फिर पति और पत्नी को थाने ले गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में आंधी-तूफान का तांडव: भरभराकर गिरी दीवार, बिहार के युवक की दर्दनाक मौत

दिल्ली से पीछा करते हुए पहुंचा नोएडा

बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी से करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग करवाई। हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि पति दिल्ली से पीछा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी के पास पहुंचा था। इस घटना के बाद से इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में आग से 6 साल में 543 मौतें, अब मालवीय नगर अग्निकांड ने फिर झकझोरा

गुरुग्राम में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति को शक हुआ कि वह फोन पर किसी अन्य पुरुष से बात कर रही हैं। मामला बांस अलियार गांव का है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्सर पति के चरित्र पर शक करता था और दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर अग्निकांड: रियाजुद्दीन ने बिछा दिए 2 लाख के गद्दे, बचाई 8 की जान!

मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया

दरअसल दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। पत्नी रोज 8 बजे घर पहुंचती थी तो पति आधी रात। पति ने जब घर पहुंचने के बाद देखा का पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही है तो उससे तुरंत फोन मांगा। पत्नी ने फोन देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया और हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।