Noida International Airport Launch Update SPG Takes Over Security five Layer Protection Grid Formed 5 स्तरीय सुरक्षा और 5000 जवान; PM के आने से पहले जेवर एयरपोर्ट पर बना ‘अभेद किला’, Noida Hindi News - Hindustan
More

5 स्तरीय सुरक्षा और 5000 जवान; PM के आने से पहले जेवर एयरपोर्ट पर बना ‘अभेद किला’

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस के बयान के मुताबिक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षित कर लिया गया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर तलाशी, सामान की जांच और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

Fri, 27 March 2026 08:15 PMMohit पीटीआई, नोएडा
share
5 स्तरीय सुरक्षा और 5000 जवान; PM के आने से पहले जेवर एयरपोर्ट पर बना ‘अभेद किला’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आस-पास के एरिया में पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है और साथ ही 5 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

गौतम बुद्ध नगर पुलिस की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस के बयान के मुताबिक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के साथ बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। सभी एंट्री प्वाइंट पर तलाशी, सामान की जांच और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन किया जा रहा है।

काले कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध

यही नहीं शुक्रवार को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी भेजे गए हैं जिनमें साफ तौर पर कहा गया है कि अतिथियों को काले कपड़े पहनकर नहीं आना है और साथ ही कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं करनी है। पुलिस ने कहा कि महत्वपूर्ण स्थानों पर पीएसी, आरएएफ, एटीएस और सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है, जो कि क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के साथ सुरक्षा को संभाल रहे हैं। कई स्थानों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, और महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उनके लिए अलग से घेरे बनाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तैयार हो जाइए! PM मोदी कल करने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी

एंट्री ड्रोन टीमों को तैनात किया गया है और एरिया को 'रेड जोन' घोषित कर दिया गया है। ऐसे में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लग गई है। सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि अफवाहें और संभावित खतरे को टाला जा सके। सीसीटीवी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहीं अलग-अलग स्थानों पर पुलिस सहायता डेस्क भी तैयार किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कैसे बदल देगा दिल्ली-NCR की तस्वीर? जानें सब कुछ

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात

आग बुझाने वाली गाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है, सुरक्षित निकासी के रास्ते और इकट्ठा होने के स्थान स्पष्ट रूप से चिह्नित किए गए हैं, और पहले से ही मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई सफर का रास्ता साफ, मिला एयरोड्रम लाइसेंस

20,000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

स्निफर डॉग और डॉग स्क्वॉड को भी तैनात किया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते की टीमें लगातार अलर्ट पर हैं। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए, 'रियल-टाइम मॉनिटरिंग' के साथ एक विस्तृत डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। 15 निर्धारित स्थानों पर बसों, कारों और टू-व्हीलर सहित लगभग 20,000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल के यमुना नदी के करीब होने के कारण नदी में गश्त की भी व्यवस्था की गई है। वहीं कार्यक्रम के बाद भीड़ को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रैफिक के लिए भी अलग से प्लान बनाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।