Authority in mission mode to end sewer crisis in Noida villages नोएडा के इन गांव को मिलेगी सीवर जाम से मुक्ति! करोड़ों की परियोजना का आगाज, Noida Hindi News - Hindustan
More

नोएडा के इन गांव को मिलेगी सीवर जाम से मुक्ति! करोड़ों की परियोजना का आगाज

अधिकारियों का मानना है कि इन गांवों में आबादी बढ़ने से पुराने सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है। आबादी का घनत्व बढ़ने से मौजूदा सीवर लाइनें दबाव नहीं झेल पा रही थीं, जिससे गलियों में गंदा पानी जमा होने की शिकायतें आम थीं।

Fri, 15 May 2026 09:41 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा के इन गांव को मिलेगी सीवर जाम से मुक्ति! करोड़ों की परियोजना का आगाज

नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही सीवर चोकिंग और ओवरफ्लो की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है। नोएडा अथॉरिटी ने बरौला, सर्फाबाद, वाजिदपुर, हाजीपुर और छिजारसी जैसे गांवों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को खत्म करने के लिए नई सीवर लाइनें बिछाने और पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है।

अधिकारियों का मानना है कि इन गांवों में आबादी बढ़ने से पुराने सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है। आबादी का घनत्व बढ़ने से मौजूदा सीवर लाइनें दबाव नहीं झेल पा रही थीं, जिससे गलियों में गंदा पानी जमा होने की शिकायतें आम थीं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नोएडा के विधायक पंकज सिंह की पहल पर जल विभाग ने इन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया। उद्घाटन सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, हर 15 मिनट पर मिलेगी एक बस

बजट और योजना तैयार

अथॉरिटी ने अलग-अलग गांवों के लिए बजट और योजना तैयार की है। बरौला में 10 करोड़ रुपये की लागत से 10 मीटर गहरा पंपिंग स्टेशन बनेगा और 3,375 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। छिजारासी में पुरानी पाइपों को बदलने और मरम्मत के लिए 1.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं वाजिदपुर में 1.30 किलोमीटर लंबी पुरानी पाइपों को बदलने पर 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सर्फाबाद में पाइपों के रखरखाव के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानी मानसून से पहले रहवासियों के लिए राहत वाली बात है क्योंकि बारिश के दौरान जलभराव और सीवर के बैकफ्लो से रहवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा हिंसा के आरोपी के खाते में विदेश से आए थे 1 करोड़ रुपए, पुलिस का दावा

विधायक ने क्या कहा?

विधायक पंकज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि निवासियों ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके समाधान के लिए अथॉरिटी को निर्देश दिए गए थे। वहीं नोएडा अथॉरिटी के जल कार्य विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि ‘हम सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या को स्थायी रूप से हल करना चाहते हैं। इसलिए, हमने नई सीवर लाइनें बिछाने और उन्हें साफ करने के लिए नए पंपिंग स्टेशन इंस्टॉल करने का काम शुरू किया है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा मजदूर हिंसा केस में DU ग्रेजुएट और पूर्व पत्रकार पर लगा NSA

इन समस्याओं से भी जूझ रहे रहवासी

एक तरफ जहां नए काम शुरू हो रहे हैं, वहीं सेक्टर 11 और 12 के रहवासी खुदाई और काम में देरी से परेशान हैं। सेक्टर 11 के निवासी डॉ. एनके राय ने बताया कि उनके घर के सामने हफ्तों से गड्ढा खुदा पड़ा है, जिससे सड़क पर पानी भर गया है और निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगाहपुर के निवासी लीले बैसोया का कहना है कि अथॉरिटी के कर्मचारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते, जिससे दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।