rekha gupta removal row aap alleges bjp running parallel system delhi रेखा गुप्ता को जल्दबाजी में हटाना शर्मनाक होगा, इसलिए नए LG को लाई भाजपा- आप का हमला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रेखा गुप्ता को जल्दबाजी में हटाना शर्मनाक होगा, इसलिए नए LG को लाई भाजपा- आप का हमला

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर किए गए ट्वीट में रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि भाजपा दिल्ली में पैरलल सिस्टम चला रही है। इसके लिए एक रिटायर्ड बाबू को लाया गया है। 

Sun, 12 April 2026 07:08 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
रेखा गुप्ता को जल्दबाजी में हटाना शर्मनाक होगा, इसलिए नए LG को लाई भाजपा- आप का हमला

"भाजपा को एहसास हो गया है की उनकी सीएम पसंद रेखा गुप्ता नाकाबिल हैं। लेकिन, उन्हें इतनी जल्दी पद से हटाना बहुत शर्मनाक होगा।" ये बयान आम आदमी पार्टी के दिल्ली अक्ष्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज का है। उन्होंने एक्स पर किए गए ट्वीट में रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि भाजपा दिल्ली में पैरलल सिस्टम चला रही है। दरअसल इस पर आप का आरोप है कि भाजपा पैरलल सिस्टम चलाने के लिए एक रिटायर्ड बाबू को लेकर आई है।

BJP अलग सिस्टम चला रही?

सौरभ भारद्वाज ने एक ट्वीट के रिप्लाई में भाजपा को टैग करते हुए लिखा- "मुझे लगता है कि भाजपा को एहसास हो गया है कि उनकी CM पसंद रेखा गुप्ता नाकाबिल हैं। उन्हें इतनी जल्दी हटाना बहुत शर्मनाक होगा। इसलिए एक पैरेलल सिस्टम बनाने के लिए एक रिटायर्ड बाबू को LG के तौर पर लाया गया है।" इस तरह आम आदमी पार्टी के नेता ने भाजपा पर दिल्ली में पैरलल सिस्टम चलाने का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई लाइन बिछाने से ब्लू लाइन के मेकओवर तक, दिल्ली मेट्रो से जुड़े 10 बड़े अपडेट

सौरभ भारद्वाज ने पूछा- गवर्नेंस का मतलब रील्स?

आम आदमी पार्टी पहले के राज्यपाल वीके सक्सेना पर कई तरह के आरोप लगाते हुए तंज कसती रहती थी। इस बार नए एलजी पर ज्यादा रील्स बनाने का तंज कसा है। सौरभ ने ट्वीट में आगे लिखा- "नए LG नॉर्मल कंटेंट क्रिएटर्स के मुकाबले कहीं ज़्यादा रील्स बना रहे हैं।" इसके बाद सवाल करते हुए लिखा- "बड़ा सवाल- गवर्नेंस का मतलब रील्स?”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमिटी स्टूडेंट की मौत पर बोलीं मां- दोस्तों ने उसे नहीं बचाया, 3 के खिलाफ FIR

एलजी के ट्वीट से शुरू हुई कहानी

दरअसल सौरभ दास नामक यूजर ने दिल्ली एलजी के ऑफीशियल एक्स अकाउंट से जारी ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए लिखा था- यह देखकर अच्छा लगा कि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर एक पैरलल पावर सेंटर बन गए हैं, जो पहले से ही “चार इंजन वाली BJP सरकार” में “पांचवां इंजन” है। एलजी अकाउंट से किए गए ट्वीट में उनके चांदनी चौक में आम जनता से मुखातिब होने की तस्वीरें शेयर की गई थीं।

क्यों कही ज्यादा रील बनाने की बात

बीते कई दिनों से एलजी को दिल्ली की आम जनता के बीच मिलते हुए देखा जा रहा है। इन मुलाकातों को एलजी की तरफ से भी शेयर किया जाता है। इसी बात को तंज भरे लहजे में सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए लिखा है- "बड़ा सवाल- गवर्नेंस का मतलब रील्स?”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।