noida valentine s day sumit and rekha death what happened between them नोएडा का वैलेंटाइन डे कांड: 15 साल का प्यार और फिर अचानक रेखा का बदल गया था मन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा का वैलेंटाइन डे कांड: 15 साल का प्यार और फिर अचानक रेखा का बदल गया था मन

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन कार में जिस रेखा और सुमित की लाश मिली उनकी 15 साल की पुरानी प्रेम कहानी करीब एक साल से मनमुटाव और अलगाव के मोड़ पर थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेखा ने करीब एक साल से दूरी बना ली थी और वह सुमित से शादी नहीं करना चाहती थी।

Mon, 16 Feb 2026 12:24 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा का वैलेंटाइन डे कांड: 15 साल का प्यार और फिर अचानक रेखा का बदल गया था मन

नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन कार में जिस रेखा और सुमित की लाश मिली उनकी 15 साल की पुरानी प्रेम कहानी करीब एक साल से मनमुटाव और अलगाव के मोड़ पर थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेखा ने करीब एक साल से दूरी बना ली थी और वह सुमित से शादी नहीं करना चाहती थी। माना जा रहा है कि सुमित ने उस दिन भी रेखा को शादी के लिए मनाने की कोशिश की और जब वह नहीं मानी तो खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।

दिल्ली का सुमित और सलारपुर की रेखा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दोनों ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई साथ की थी और बाद में रिलेशनशिप में आ गए थे। लेकिन समय के साथ रेखा ने सुमित से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। उसने अपने परिवार को साफ बता दिया था कि वह सुमित से शादी नहीं करना चाहती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा का वेलेंटाइन डे कांड; 15 साल का प्यार, सुमित-रेखा के बीच जाति थी दीवार

रेखा के लिए रिश्ते देख रहे थे घरवाले, परेशान था सुमित

रेखा के लिए परिवार वाले दूसरे रिश्ते देख रहे थे। उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी और जल्द ही रिश्ता तय होने की संभावना थी। इसी बात से सुमित परेशान था। पुलिस को शक है कि इसी कारण उसने आखिरी बार रेखा को समझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन सुमित ने किसी तरह रेखा को कार में बैठाया। उसके पास पिस्टल थी। आशंका है कि उसने पहले रेखा को शादी के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने गुस्से में यह कदम उठा लिया। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 13 फरवरी को सुमित की कार महामाया फ्लाईओवर के पास कैमरे में दिखी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की हाथापाई के निशान नहीं मिले हैं।

नंबर ब्लॉक कर दिए थे

युवती के परिजनों का कहना है कि रेखा सुमित के बार-बार फोन और मनाने की कोशिशों से परेशान थी। उसने सुमित का नंबर ब्लॉक कर दिया था। रेखा को सुमित का व्यवहार अजीब लगने लगा था। उसने यह बात घरवालों को बताई थी। परिवार ने समझाया तो उसने सुमित से दूरी बना ली। मई 2025 में जब रेखा ने सुमित का फोन नहीं उठाया, तो सुमित ने रेखा के भाई और जीजा को फोन कर उससे बात करवाने की गुजारिश की थी। लेकिन इसके बाद भी रेखा ने रिश्ता आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया।

रेखा को ऑफिस के बाहर से पिक किया

दावा यह भी किया जा रहा है सुमित ने 13 फरवरी को सेक्टर-58 थानाक्षेत्र स्थित रेखा के ऑफिस के बाहर से उसे पिक किया। दोनों इसके बाद साथ में ही कार से घूमते रहे। आत्महत्या करने संबंधी जो मैसेज वायरल हुआ उसे भी विदेशी नंबर से भेजा गया था।

सिर में गोली फंसने से गई जान

मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को सामने आई। दोनों की रिपोर्ट में हेड इंजरी की बात सामने आई है। दोनों के सिर में गोली फंसी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात, कार में मिले शव, लड़की को गोली मार खुद को उड़ाया
ये भी पढ़ें:वैलेंटाइन-डे पर मंगेतर से हुआ विवाद, झारखंड की युवती ने IIT कानपुर में दी जान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।