नोएडा में वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात, कार में मिला कपल का शव, लड़की को मारी गोली फिर खुद को उड़ाया
नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।

नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला।
पुलिस को कार से एक पिस्टल भी बरामद हुई । अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला हत्या और आत्महत्या का है। पहले लड़के ने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
कार के अंदर से दो खोखे और पिस्टल मिले हैं। स्थानीय लोगों मे पुलिस को मामले की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुरी के सुमित और सलारपुर की रेखा देवी के रूप में हुई है।
15 साल से थे रिश्ते में
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने लिखा है कि वह और महिला पिछले 15 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और महिला ने उससे शादी करने का वादा किया था। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि महिला किसी और से शादी करने वाली थी।
इससे पहले नोएडा में 19 साल के एक लड़के ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि एक महिला समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के तुगलपुर गांव में 19 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अंकुश तुगलपुर गांव में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहता था और मंगलवार को उसने घर में फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।




साइन इन