Noida Union Laboure Protest Over Salaries People describe horror गाड़ियां जलाई, लोग चिल्लाने लगे; जाम में फंसे लोगों ने बताया नोएडा में 'खौफनाक मंजर', Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाड़ियां जलाई, लोग चिल्लाने लगे; जाम में फंसे लोगों ने बताया नोएडा में 'खौफनाक मंजर'

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा में पिछले कई दिनों से चल रहा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों प्राइवेट कर्मचारी सोमवार को उग्र हो गए और कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं।

Mon, 13 April 2026 03:48 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टाइम्स
share
गाड़ियां जलाई, लोग चिल्लाने लगे; जाम में फंसे लोगों ने बताया नोएडा में 'खौफनाक मंजर'

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोएडा में पिछले कई दिनों से चल रहा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुका है। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों प्राइवेट कर्मचारी सोमवार को उग्र हो गए और कई जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शन की शुरुआत गुरुग्राम से हुई थी, जो धीरे-धीरे नोएडा की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तक फैल गई। आज हालात तब बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारी समूहों ने फैक्ट्रियों के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

नोएडा सेक्टर 62 स्थित मदरसन ग्रुप की फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, कई वाहनों में आग लगा दी गई और पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि इस बार उनकी वेतन बढ़ोतरी मात्र ढाई सौ से तीन सौ रुपये किया गया, जो महंगाई के मुकाबले बेहद कम है। उनकी मांग है कि न्यूनतम वेतन अठारह-बीस हजार रुपए प्रति माह तय किया जाए।

मजदूरों का क्या आरोप?

मजदूरों का आरोप है कि वर्तमान में नोएडा की फैक्ट्रियों में औसत वेतन 10-15 हजार रुपये के बीच है, जो पर्याप्त नहीं है। वहीं, एनसीआर क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को लगभग 700 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, जो महीने में करीब 21 हजार रुपये के बराबर होता है।

‘लोग भागने और चिल्लाने लगे’

नोएडा के सेक्टर 62 से आने-जाने वाले राहुल मेहता ने बताया कि वह ऑफिस जा रहे थे तभी अचानक लोग भागने और चिल्लाने लगे। मेहता ने कहा, हमने आगे एक गाड़ी को जलते हुए देखा और हमें यू-टर्न लेना पड़ा। पत्थर फेंके जा रहे थे और पुलिस भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही थी। हर कोई वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। नोएडा के सेक्टर 62 से आने-जाने वाले राहुल मेहता ने बताया कि वह ऑफिस जा रहे थे तभी अचानक लोग भागने और चिल्लाने लगे। मेहता ने कहा, हमने आगे एक गाड़ी को जलते हुए देखा और हमें यू-टर्न लेना पड़ा। पत्थर फेंके जा रहे थे और पुलिस भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही थी। हर कोई वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब नोएडा में सैलरी पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी; पुलिस पर पथराव

एक अन्य यात्री आलोक कुमार ने बताया कि वह एक औद्योगिक क्षेत्र के पास एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। उन्होंने कहा, यह विरोध प्रदर्शन जैसा नहीं लग रहा था; बल्कि असुरक्षा का माहौल था। स्थिति साफ नहीं थी और लोग इलाके से भागने की कोशिश कर रहे थे। इस हिंसा के कारण नोएडा और आसपास के दिल्ली में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, व्यस्त समय में प्रमुख मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। सड़कों के अवरुद्ध होने और यातायात को डायवर्ट किए जाने के कारण महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक काफी धीमा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हजारों की संख्या में कर्मचारी पिछले कई दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आज स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। कई औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों के बाहर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से फरीदाबाद तक सैलरी वाला शोर, पड़ोस में हिंसा के बाद दिल्ली में भी अलर्ट

पुलिस अलर्ट मोड पर

घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

नोएडा जैसे बड़े औद्योगिक केंद्र में इस तरह के हिंसक प्रदर्शन से औद्योगिक शांति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन अब मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है।

वार्ता से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।