Noida schools up to Class 8 to remain closed on Jan 16 and 17 due to cold नोएडा में फिर स्कूल बंद, 8वीं क्लास तक के लिए बढ़ाई गईं छुट्टियां; गाजियाबाद में 10-3 वाला आदेश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में फिर स्कूल बंद, 8वीं क्लास तक के लिए बढ़ाई गईं छुट्टियां; गाजियाबाद में 10-3 वाला आदेश

जिला प्रशासन ने 16 और 17 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। 18 को रविवार है। इस तरह अब बच्चों को 19 को ही स्कूल जाना है।

Fri, 16 Jan 2026 10:09 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में फिर स्कूल बंद, 8वीं क्लास तक के लिए बढ़ाई गईं छुट्टियां; गाजियाबाद में 10-3 वाला आदेश

भीषण ठंड और हवा में गलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गईं हैं। जिला प्रशासन ने 16 और 17 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। 18 को रविवार है। इस तरह अब बच्चों को 19 को ही स्कूल जाना है। वहीं, गाजियाबाद में शुक्रवार से स्कूल खुल गए हैं। लेकिन टाइमिंग 10-3 रखने का आदेश दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि घने कोहरे और बहुत अधिक ठंड की वजह से पूरे गौतमबुद्धनगर में 8वीं तक के सभी स्कूल शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए डीएम की ओर से जारी निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है, 'नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूल जो सीबीएससी, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य से संबद्ध हैं, 16 और 17 जनवरी को बंद रहेंगे।'

आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से कहा गया है कि यदि किसी स्कूल ने आदेश का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

गाजियाबाद में सुबह 10 से तीन बजे तक स्कूल खुलेंगे

गाजियाबाद जिले के सभी प्राइवेट सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के स्कूल, यूपी बोर्ड के स्कूल और सभी परिषदीय स्कूलों में आज 16 जनवरी से पूर्व निर्धारित समय से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सर्दियों के चलते 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि पूर्व आदेशों के क्रम में सभी स्कूलों का संचालन प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, आज भी ठंड का येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल रहेगा जल संकट, होगी पानी की कमी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।