noida property dealer sahil singhal murder case 3 accused arrested including girlfriend पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था साहिल, नोएडा पुलिस की जांच में नई बात आई सामने, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था साहिल, नोएडा पुलिस की जांच में नई बात आई सामने

नोएडा में होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था।  

Sat, 7 March 2026 03:08 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था साहिल, नोएडा पुलिस की जांच में नई बात आई सामने

नोएडा सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में बुधवार को होली के दिन हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कथित तौर पर प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना प्रेमिका से शादी करने की तैयारी में था, लेकिन युवती ने इससे इनकार कर दिया था। शादी से इनकार करने से गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने प्रेमिका के निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।

चार साल पहले हुई थी साहिल और युवती की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल सोसाइटी के एक फ्लैट में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता के साथ रहते थे। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद की प्रिया सोलंकी से हुई। प्रिया नोएडा की कंपनी में काम करती थी, जल्द ही उन दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली खेलने के बहाने पहुंचे घर, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट

साहिल ने ही आरोपियों को दिलाई थी सोसाइटी में एंट्री

प्रिया होली वाले दिन बुधवार दोपहर अपने दो भाई निखिल सोलंकी, लब्बू सोलंकी और नाबालिग पड़ोसी के साथ कार से साहिल की सोसाइटी पहुंची। होली पर मिलने आए चारों को साहिल ने ही सोसाइटी में प्रवेश दिलाया था। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, तभी निखिल ने अवैध पिस्टल से साहिल को उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी। सीने में तीन गोली लगने से साहिल की मौत हो गई।

18 फरवरी को शादी करने की तैयारी में था साहिल

पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि साहिल सिंघल पहली पत्नी को बिना तलाक दिए इंजीनियर युवती से 18 फरवरी को शादी करने की तैयारी में था। युवती को जब पता चला कि उसने अभी तलाक नहीं दिया है तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद फरवरी में साहिल ने युवती के निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में शख्स की गोली मारकर हत्या! अवैध संबंध में महिला के भाइयों ने मारी गोली

नोएडा साहिल हत्याकांड का खुलासा, तीन आराेपी गिरफ्तार

नोएडा की सेक्टर-113 थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस चर्चित साहिल सिंघल हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्याकांड में वॉन्टेड दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल एक 16 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेन्द्र सोलंकी उर्फ लब्बू (26), निखिल सोलंकी (24) और प्रिया सिंह (28) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गाजियाबाद के विष्णु एंक्लेव, कविनगर के रहने वाले हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 18 साल के लड़के ने पिता की पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।