Noida international airport flights to 17 cities to resume from next month नोएडा एयरपोर्ट से अगले माह से उड़ानें, 17 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट से अगले माह से उड़ानें, 17 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत की गई। एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Thu, 23 April 2026 05:47 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट से अगले माह से उड़ानें, 17 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत की गई। एयरलाइंस कंपनियों ने शुरुआत में 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की एयरपोर्ट साइट पर मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के संबंध में आ रही रुकावट समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मई के अंत तक एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। तीन एयरलाइंस कंपनियों के पदाधिकारियों से वार्ता की गई। शुरुआत में एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। अब तक उड़ान के लिए शहरों का चयन नहीं हो सका है। एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री के हाथों शुभारंभ हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-करनाल रूट पर चलेगी नमो भारत, 136 KM लंबे ट्रैक पर 2 बड़े मेट्रो इंटरचेंज

एयरपोर्ट परिसर में होटल दिसंबर तक तैयार होगा

एयरपोर्ट परिसर में रोजिएट होटल का निर्माण कार्य जारी है। इसे दिसंबर 2026 तक तैयार कर लिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। यहां पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि उड़ान शुरू होने के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों, क्रू मेंबर और एयर होस्टेस समेत यात्रियों को ठहरने के लिए इसमें विशेष इंतजाम होंगे। इसके अलावा वीवीआईपी और वीआईपी के लिए लॉज भी बनेंगे। होटल में खानपान के विशेष इंतजाम भी होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट से एक साथ 10 विमान सेवा शुरू हो सकेंगी, नया रिकॉर्ड भी दर्ज

विमानों के लिए 25 नए स्टैंड बनाए जाएंगे

यापल की बैठक में निर्णय लिया गया कि एयरपोर्ट पर अगले दो वर्षों में विमानों को खड़ा करने के लिए 25 नए स्टैंड बनेंगे। इस पर 300 करोड़ का खर्च आएगा। वर्तमान में 28 स्टैंड तैयार हैं। इनमें तीन कार्गों और 25 व्यावसायिक विमानों के लिए हैं। रनवे से हर दो मिनट में एक विमान उड़ेगा।

एएसपी को मंजूरी दिलाने के प्रयास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि यापल की बोर्ड बैठक में मई के अंत तक एयरपोर्ट से घरेलू और कार्गो उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय की आपत्तियां दूर करने का काम शुरू हो गया है। इसी माह में एएसपी को मंजूरी दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट बनने के बाद धोखाधड़ी के मामले बढ़े, जमीन दिलाने के नाम पर ठगी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।