No need to make repeated rounds to get a sale deed registered in Ghaziabad time slot will be available गाजियाबाद में बैनामा कराने के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बैनामा कराने के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा

गाजियाबाद में संपत्ति बैनामे की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए पासपोर्ट की तरह अप्वाइंटमेंट व्यवस्था शुरू कर दी गई। अप्वाइंटमेंट में जो भी समय मिलेगा, उसी अनुसार सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना होगा। इससे रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अनावश्यक भीड़ से भी राहत मिलेगी।

Thu, 9 April 2026 07:01 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में बैनामा कराने के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा

गाजियाबाद में संपत्ति बैनामे की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए पासपोर्ट की तरह अप्वाइंटमेंट व्यवस्था शुरू कर दी गई। अप्वाइंटमेंट में जो भी समय मिलेगा, उसी अनुसार सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना होगा। इससे अनावश्यक भीड़ से राहत मिलेगी।

अधिकारियों के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को टोकन लेते समय तीन समय स्लॉट चुनने का विकल्प मिलेगा। पहला स्लॉट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, दूसरा 12 बजे से दो बजे तक और तीसरा शाम तीन बजे से पांच बजे तक होगा। अब तक टोकन लेने के एक घंटे के भीतर बैनामा कराना जरूरी होता था, लेकिन अब तीन स्लॉट में एक निर्धारित समय में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचाना होगा।

कार्यालयों में भीड़ कम होगी

अप्वाइंटमेंट व्यवस्था लागू होने से कार्यालयों में भीड़ कम होगी। तय समय पर पहुंचने से आवेदकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और काम तेजी से पूरा हो सकेगा। इसके साथ ही लोगों को पहले से पता होगा कि उन्हें किस समय अपने काम के लिए पहुंचाना होगा। बिना वजह सुबह से तहसील पर आकर परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में घर से भागीं दो बहनें, पिता को मैसेज कर कहा- हमें आजादी चाहिए

रोजाना 500 से अधिक बैनामे

जनपद के पांच सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में रोजाना 500 से अधिक बैनामे दर्ज किए जाते हैं। अधिक संख्या के कारण पहले कार्यालयों में भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। अधिकारियों के अनुसार, समयबद्ध व्यवस्था से कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। इससे बैनामे की प्रक्रिया में गड़बड़ियों की संभावना कम होगी और लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 से खुलेगा दिल्ली-देहरादून हाईवे, गाजियाबाद के पास होंगे एंट्री के 2 विकल्प

प्रक्रिया को लगातार सरल बनाया जा रहा

गाजियाबाद के सहायक आयुक्त निबंधन पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि बैनामा करने के प्रक्रिया को लगातार सरल बनाया जा रहा है। आधार और पैन कार्ड के सत्यापान से बैनामे में पारदर्शिता आई है। अब सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद बैनामा कराने के लिए समयानुसार अप्वाइंटमेंट मिलेगा। इससे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लोगों को ज्यादा समय नहीं लगेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान! गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर तेज गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान

रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा

नई व्यवस्था से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर को भी गति मिलेगी। समयबद्ध और सरल प्रक्रिया से निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बैनामे की कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद खरीदार की सुविधानुसार बैनामा कराने का समय लिया जा सकेगा। ऐसे में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के प्रति लोगों में विशवास बढ़ेगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।