ghaziabad elevated road speed limit fixed traffic police challan rules news सावधान! गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर तेज गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, ये नई स्पीड लिमिट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सावधान! गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर तेज गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, ये नई स्पीड लिमिट

Ghaziabad News :गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर चार पहिया वाहन 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। वहीं, दोपहिया वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति से नहीं दौड़ सकेंगे। इससे तेज वाहन चलाने पर चालान कटेंगे। 

Sun, 5 April 2026 08:54 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, दीपक सिरोही
share
सावधान! गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर तेज गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, ये नई स्पीड लिमिट

Ghaziabad News :गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर चार पहिया वाहन 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। वहीं, दोपहिया वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति से नहीं दौड़ सकेंगे। इससे तेज वाहन चलाने पर चालान कटेंगे। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम से एलिवेटेड रोड पर गति निर्धारित करने और बोर्ड लगाने के लिए कहा है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 10.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया था। यह एलिवेटेड रोड राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होकर यूपी गेट (दिल्ली सीमा) से जुड़ रहा है। यूपी गेट के अलावा एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

जीडीए ने एलिवेटेड रोड नगर निगम को हस्तांतरित कर दी है। इसकी देखभाल और मरम्मत का काम निगम करा रहा है। इस समय एलिवेटेड रोड पर 100 से ज्यादा की रफ्तार से वाहन निकल रहे हैं। इस कारण हादसा होने का डर बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस यहां ओवर स्पीड के चालान नहीं कर पा रही है। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस को गति निर्धारित होने की जानकारी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने निगम से गति निर्धारित तय करने के लिए कहा है।

ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर मनवीर सिंह शनिवार को निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी से मिले और कहा कि एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड के चालान नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड पर इसके बोर्ड भी लगाए जाएं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि एलिवेटेड रोड पर ओवर स्पीड के चालान नहीं किए जा रहे, जबकि सात साल पहले रोड का उद्घाटन हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की डेट पर बुला ले गई रेस्टोरेंट, बंधक बना 20 मिनट में थमाया 18 हजार का बिल

अन्य सड़कों पर भी गति सीमा वाले बोर्ड होंगे

चीफ इंजीनियर एनके चौधरी ने बताया शहर की कई अन्य सड़कों पर गति निर्धारित वाले बोर्ड नहीं हैं। उन्होंने बताया शहर के अंदर की सड़कों पर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। शहर के अंदर जीटी रोड, हापुड़ रोड, आंबेडकर रोड आदि जगह पर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा वाले बोर्ड लगेंगे। कुछ चौराहे पर 20 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चलाने के बोर्ड लगेंगे। निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने पर चालान किए जाएंगे।

एनके चौधरी, चीफ इंजीनियर, ''एलिवेटेड रोड पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन चल सकेंगे। इस बारे में जीडीए के चीफ इंजीनियर से बात की गई है। इस रोड पर जल्द गति निर्धारित करने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद पुलिस चालान कर सकेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-गाजियाबाद के 21 KM रूट पर इन रास्तों से गुजरेंगी बसें; जानें किराया-टाइम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।