newlywed jumps from fourth floor of Delhi house, family alleges harassment तीन महीने पहले लव मेरिज, फिर बिगड़ गई बात… दिल्ली में दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

तीन महीने पहले लव मेरिज, फिर बिगड़ गई बात… दिल्ली में दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

देशभर में चर्चित ट्विशा शर्मा केस के बीच राजधानी दिल्ली से दहेज उत्पीड़न से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की कथित तौर पर चौथी मंजिल से कूदकर मौत हो गई।

Tue, 26 May 2026 06:05 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तीन महीने पहले लव मेरिज, फिर बिगड़ गई बात… दिल्ली में दुल्हन ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

देशभर में चर्चित ट्विशा शर्मा केस के बीच राजधानी दिल्ली से दहेज उत्पीड़न से जुड़ी एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक 25 वर्षीय नवविवाहिता की कथित तौर पर चौथी मंजिल से कूदकर मौत हो गई। मृतका के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

तीन महीने पहले अपनी पसंद से की थी शादी

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार की है। महिला के गिरने के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद से शादी की थी। हालांकि, परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही हफ्तों बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद के दिन DU में परीक्षा पर बवाल, HC पहुंचे छात्र; कहा- ये अधिकारों का हनन

दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि पति और उसके रिश्तेदार लगातार नकदी और सोने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इन मांगों को लेकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि लगातार तनाव और उत्पीड़न के कारण वह पिछले कुछ समय से बेहद परेशान थी। पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या? सात सवाल अब तक बने हुए हैं रहस्य

देश में दहेज हत्या, उत्पीड़न कई केस

आपको बताते चलें कि हाल के दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध मौतों के कई मामले सामने आए हैं। ग्रेटर नोएडा में भी एक 24 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत के मामले में पुलिस ने पति और ससुर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

ट्विशा शर्मा मौत केस की गुत्थी भी अब तक नहीं सुलझ पाई है। ट्विशा के माता-पिता ने भी दहेज हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, चंडीगढ़ में भी दहेज की मांग और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा मामला चर्चा में है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर दहेज प्रथा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।