New service road will be constructed in gurugram from Subhash Chowk to SEZ गुरुग्राम में सुभाष चौक से एसईजेड तक बनेगी नई सर्विस रोड, कई रास्तों पर जाम से मिलेगी निजात, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में सुभाष चौक से एसईजेड तक बनेगी नई सर्विस रोड, कई रास्तों पर जाम से मिलेगी निजात

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सुभाष चौक से लेकर सेक्टर-48 स्थित कैंडोर टेकस्पेस एसईजेड तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

Fri, 27 March 2026 08:59 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में सुभाष चौक से एसईजेड तक बनेगी नई सर्विस रोड, कई रास्तों पर जाम से मिलेगी निजात

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सुभाष चौक से लेकर सेक्टर-48 स्थित कैंडोर टेकस्पेस एसईजेड तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक पहले चरण में निर्माण चल रहा है। सुभाष चौक पर फ्लाईओवर होने के चलते मेट्रो का संचालन सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक बाईं तरफ होगा। सुभाष चौक से निकलने के साथ सेंट्रल पार्क सोसाइटी है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में परिवार रहते हैं। इसके अलावा कैंडोर टेकस्पेस एसईजेड है। इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। फ्लाईओवर के बाद सुभाष चौक से लेकर एसईजेड तक सड़क तीन लेन की है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने मेट्रो के निर्माण को लेकर एक लेन में तार फेंसिंग कर दी है। इस वजह से सुबह और शाम के समय सुभाष चौक से लेकर सेक्टर-48 स्थित निर्माणाधीन बस डिपो पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। इस दौरान सड़क हादसा होने का डर बना रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत के साइबर सिटी स्टेशन का डिजाइन तैयार, 200 मीटर दूर होंगे एंट्री-एग्जिट

7 अप्रैल को खोला जाएगा टेंडर

इस स्थिति को देखते हुए जीएमडीए ने इस मुख्य सड़क के साथ दो लेन की सर्विस रोड के निर्माण की योजना बनाई है। सेंट्रल पार्क सोसाइटी और एसईजेड से निकल रहे वाहनों को मुख्य सड़क पर सीधा चढ़ने से रोका जाएगा। सर्विस रोड से यह वाहन निर्माणाधीन बस डिपो के पास मुख्य सड़क पर आकर मिलेंगे। इससे ट्रैफिक जाम नहीं लगेगा। जीएमडीए ने इस योजना के तहत सर्विस रोड निर्माण का टेंडर जारी कर दिया है। इसे 7 अप्रैल को खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के छह महीने के अंदर इस सर्विस रोड का निर्माण पूरा करने की योजना है।

सर्विस रोड की मरम्मत होगी

जीएमडीए ने सेक्टर-पांच और सेक्टर-छह को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के दोनों तरफ सर्विस रोड की मरम्मत की योजना बनाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बसेंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र, इन 12 गांवों की जमीन खरीदेगा HSIIDC

नए सिरे से निर्माण होगा

रेजांगला चौक से लेकर कृष्णा चौक तक पालम विहार की तरफ सर्विस रोड का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। इसके निर्माण में 6.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मौजूदा समय में सर्विस रोड बदहाल अवस्था में है और अतिक्रमण की चपेट में है। इसके तहत भी टेंडर जारी कर दिया है। इसे नौ अप्रैल को खोला जाएगा। टेंडर आवंटन के एक साल के अंदर रोड का निर्माण किया जाएगा।

फ्लाईओवर की मरम्मत होगी

जीएमडीए ने दौलताबाद फ्लाईओवर की मरम्मत करने की योजना बनाई है। इस फ्लाईओवर पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी मरम्मत पर करीब 88 लाख रुपये की लागत आएगी।

अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''तीन मुख्य सड़कों पर सर्विस रोड का निर्माण और मरम्मत करने की योजना बनाई है। सुभाष चौक से लेकर एसईजेड तक नया सर्विस रोड बनाया जाएगा। मेट्रो का निर्माण चलने की वजह से मुख्य सड़क पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम लगता है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में नियम-कायदों का उल्लंघन कर बना डालीं 5000 से अधिक अवैध इमारतें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।