Narendra Modi s Historic Tenure BJP Leaders Celebrate with Prayers and Feasts पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल होने पर पूजा-अर्चना, Delhi Hindi News - Hindustan
More

पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल होने पर पूजा-अर्चना

नई दिल्ली में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के मौके पर पूजा-अर्चना की और भंडारा वितरित किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौशाला में पूजा की, जबकि अन्य नेताओं ने विभिन्न मंदिरों में प्रार्थना की। उन्होंने मोदी की मेहनत की सराहना की और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

Wed, 10 June 2026 04:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 पीएम के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल होने पर पूजा-अर्चना

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का देश में सबसे लंबा कार्यकाल होने के मौके पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने पूजा-अर्चना की और भंडारा वितरित किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जहां गौशाला में जाकर पूजा-अर्चना की तो वहीं कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, पंकज सिंह और रविन्द्र इन्द्राज सिंह हवन में शामिल हुए। उधर केन्द्रीय मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह एवं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कनाट प्लेस हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भंडारा वितरण किया。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक

प्रधानमंत्री के अविराम सेवा के दिन

प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के अविराम और अथक सेवा के 4399 दिन पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अनेक नेताओं ने मंदिर, गुरुद्वारे एवं दरगाह जा कर प्रधान मंत्री की दीर्घायु एवं लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित माँ जगदंबिका के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समान माता झंडेवालान देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को किशनगंज स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिव मंदिर बैजनाथ में की भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा

प्रधानमंत्री की मेहनत की सराहना

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बिना कोई अवकाश लिए प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति, मान-सम्मान के लिए काम किया इसलिए आज देश का हर नागरिक दिल से उनका धन्यवाद करना चाहता है। इस अवसर पर उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया सहित कई भाजपाप नेता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है। यह सिर्फ एक कथनी नहीं थी, बल्कि 200 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करके उन्होंने इसको साबित किया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बिरला मंदिर में पूजा अर्चना करके प्रधानमंत्री के लम्बे नेतृत्व काल के लिए प्रार्थना की।

राजनीतिक नेताओं की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मयूर विहार फेज 1 स्थित श्री गणेश मंदिर में, उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने शिव मंदिर कर्दमपुरी में और दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने घिटौरनी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना एवं यज्ञ किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा निरंतर प्रगति के लिए अरदास की。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किया पूजन-अर्चन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।