कर्नाटक: युगांडा की महिला में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं
बेंगलुरु के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि युगांडा की 28 वर्षीय महिला में इबोला संक्रमण के लक्षण का संदेह था, लेकिन उसकी जांच रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि नहीं हुई। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे एहतियात के तौर पर बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था।
Thu, 28 May 2026 12:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को बताया कि युगांडा की 28 वर्षीय जिस महिला में इबोला संक्रमण के लक्षण दिखने का संदेह था, उसकी जांच रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। इबोला प्रभावित क्षेत्र सेआई महिला को मंगलवार को शरीर में हल्के दर्द जैसे लक्षण दिखने के बाद एहतियात के तौर पर बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन