Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHigh Alert Issued After Tigress Attacks Livestock in Panna Tiger Reserve MP
मध्य प्रदेश: पन्ना अभयारण्य में बाघिन ने मवेशियों का शिकार किया, हाईअलर्ट
मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य के बफर जोन में एक बाघिन ने मवेशियों का शिकार किया, जिससे क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी किया गया है। विक्रमपुर गांव के पास हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं। बाघिन को जंगल से बाहर खदेड़ने के लिए तीन हाथियों को तैनात किया गया है।
Thu, 16 April 2026 11:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

पन्ना, एजेंसी। मध्यप्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य के बफर जोन में एक बाघिन के मवेशियों का शिकार करने के बाद गुरुवार को क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी किया गया है। घटना के बाद करीब स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अभयारण्य के उप निदेशक वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि यह घटना विक्रमपुर गांव के पास तारा बीट में हुई। उन्होंने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग दो साल है और यह बाघिन-213 की चौथी संतान है। बाघिन को जंगल क्षेत्र में खदेड़ने के लिए तीन हाथियों को तैनात किया गया है। हालांकि, झाड़ियों और घनी बस्ती के कारण यह अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन