Delhi Ministers Embrace Eco-Friendly Transport Following Modi s Fuel Conservation Appeal साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री, Delhi Hindi News - Hindustan
More

साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर पड़ा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह बैटरी चालित साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे और पर्यटन मंत्री ने इलेक्ट्रिक कार का उपयोग किया। उन्होंने नागरिकों से वर्क-फ्रॉम-होम अपनाने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की।

Fri, 15 May 2026 05:11 PMAmit Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

नई दिल्ली, प्र.सं.। ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई अपील का असर शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर भी देखने को मिला। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शुक्रवार को बैटरी चालित साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एनडीएमसी कार्यालय से वापस भी वह साइकिल से ही लौटे। वहीं, पर्यटन मंत्री शुक्रवार को इलेक्ट्रिक कार से दिल्ली सचिवालय पहुंचे। प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली के नागरिकों से अनुरोध किया कि जहां संभव हो वर्क-फ्रॉम-होम अपनाएं और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, ताकि ईंधन की खपत कम हो और ट्रैफिक का दबाव भी घटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों और अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन या इलेक्ट्रिक गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रमोद ट्रेन पर सवार, नीतीश 1 कार से दफ्तर पहुंचे, बिहार के मंत्रियों पर मोदी की अपील का कितना असर?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी घर से पैदल गए सचिवालय, पीएम मोदी की अपील पर बिहार सीएम का नो व्हीकल डे आज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।