Modi effect on Bihar Ministers Pramod Chandravanshi went Gaya ji in train Nitish Mishra office in one car प्रमोद ट्रेन पर सवार, नीतीश 1 कार से दफ्तर पहुंचे, बिहार के मंत्रियों पर मोदी की अपील का कितना असर?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रमोद ट्रेन पर सवार, नीतीश 1 कार से दफ्तर पहुंचे, बिहार के मंत्रियों पर मोदी की अपील का कितना असर?

बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने ट्रेन से गयाजी तक की आधिकारिक यात्रा की। इधर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा गुरुवार को अपने आवास से एक ही वाहन से अपने सरकारी कार्यालय पहुंचे और कामकाज कर वापस घर भी इकलौते गाड़ी से ही लौटे।

Fri, 15 May 2026 06:08 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
प्रमोद ट्रेन पर सवार, नीतीश 1 कार से दफ्तर पहुंचे, बिहार के मंत्रियों पर मोदी की अपील का कितना असर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण के आह्वान का असर दिखने लगा है। बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को ट्रेन से गयाजी तक की आधिकारिक यात्रा की। वे सरकारी वाहन की जगह पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस से गयाजी के लिए रवाना हुए। वहीं, गयाजी स्टेशन पर कार्यकर्ताओं की गाड़ी से ही गंतव्य स्थान पहुंचे। सूबे के नगर विकास मंत्री ने भी अमल किया। मंत्री नीतीश मिश्रा मात्र एक गाड़ी से गुरुवार को अपने कार्यालय पहुंचे।

डॉ प्रमोद ने पटना जंक्शन पर मीडिया से कहा कि ईंधन संरक्षण केवल एक आह्वान नहीं, बल्कि हमारी साझा जिम्मेदारी है। ट्रेन यात्रा से न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत हुई, बल्कि हम आम यात्रियों के बीच घुलमिलकर उनके मुद्दों को समझने का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा ईंधन बचत के साथ सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहन देने का प्रयास है। बिहार सरकार विभिन्न योजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। यह उसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है। गयाजी पहुंचने पर मंत्री ने स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया। वापसी में वे ट्रेन के जरिए ही गया से जहानाबाद और जहानाबाद से पटना आए। मंत्री ने आमजन से भी दैनिक जीवन में कार पूलिंग, साइकिल उपयोग या सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल जैसे छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे स्वागत के लिए गाड़ियां ना लाएं, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत
एक कार से ऑफिस पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा

नगर विकास मंत्री एक ही वाहन से कार्यालय पहुंचे

इधर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा गुरुवार को अपने आवास से एक ही वाहन से अपने सरकारी कार्यालय पहुंचे और कामकाज कर वापस घर भी इकलौते गाड़ी से ही लौटे। उनकी वह गाड़ी भी इलेक्ट्रिक कार थी। हिन्दुस्तान से बातचीत में मंत्री ने बताया कि आगे भी वे पटना में एक ही गाड़ी से आना-जाना करेंगे। हालांकि पटना से बाहर जाने पर आवश्यकतानुसार तथा सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ियों की संख्या दो-तीन हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 10 गुनी बढ़ेगी बिहार की एयर कनेक्टिविटी, सीएम सम्राट का ऐलान

बहरहाल, गुरुवार को नगर विकास मंत्री जब एक वाहन से सचिवालय पहुंचे तो कर्मी भी अपना कौतूहल छिपा नहीं सके और सभी मंत्री की गाड़ी की ओर देखते रहे। उनकी गाड़ी में पीछे की सीट पर सुरक्षाकर्मी बैठा था। नीतीश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील समय की जरूरत के मुताबिक है। इस पर सभी आम और खास लोगों को अमल करनी चाहिए। यह देशहित में एक बड़ा कदम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूल टाइम में जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे शिक्षक, बिहार शिक्षा विभाग का फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।