Delhi Ministers Respond to PM Modi s Appeal for Fuel Conservation साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री, Delhi Hindi News - Hindustan
More

साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर देखने को मिला। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बैटरी चालित साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इलेक्ट्रिक कार का उपयोग किया। दोनों मंत्रियों ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की।

Fri, 15 May 2026 04:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 साइकिल से एनडीएमसी कार्यक्रम में पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता ईंधन बचाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई अपील का असर शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्रियों पर भी देखने को मिला। दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह शुक्रवार को बैटरी चालित साइकिल से एनडीएमसी के कार्यक्रम में पहुंचे। उनके घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एनडीएमसी कार्यालय से वापस भी वह साइकिल से ही घर लौटे। उधर पर्यटन मंत्री शुक्रवार को इलेक्ट्रिक कार से दिल्ली सचिवालय पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी घर से पैदल गए सचिवालय, पीएम मोदी की अपील पर बिहार सीएम का नो व्हीकल डे आज

मंत्री की प्रतिक्रिया

इस मौके पर प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश आज के समय की जरूरत है। हम जितनी बचत आज करेंगे, उतना ही आने वाले समय को सुरक्षित बनाएंगे। यह सिर्फ सरकार का नहीं, हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से अनुरोध किया कि जहां संभव हो वर्क-फ्रॉम-होम अपनाएं और मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, ताकि ईंधन की खपत कम हो और ट्रैफिक का दबाव भी घटे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रमोद ट्रेन पर सवार, नीतीश 1 कार से दफ्तर पहुंचे, बिहार के मंत्रियों पर मोदी की अपील का कितना असर?

पर्यटन मंत्री का बयान

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों एवं अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन या इलेक्ट्रिक गाड़ी इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसे ध्यान में रखते हुए वह इलेक्ट्रिक कार से सचिवालय पहुंचे हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से दफ्तर पैदल किया सफर, पेट्रोल पंपों पर कम आने लगे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।