Delhi-Dehradun Expressway Inauguration Boosting Connectivity and Development दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे-रेखा गुप्ता, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे-रेखा गुप्ता

-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर गांधी नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम-12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से ढाई घंटे में देहरादून तक सफर होगा आसाननई दिल्ली, प्रमुख...

Tue, 14 April 2026 07:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे-रेखा गुप्ता

-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर गांधी नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम -12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से ढाई घंटे में देहरादून तक सफर होगा आसाननई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मंगलवार को विधिवत खोल दिया गया। गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के महावीर स्वामी पार्क में इसके लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के लोकतंत्र के स्तंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित किया है। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली से देहरादून की दूरी ही कम नहीं कर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं देख रही हूं आजकल वो वकील हो गए हैं; CM गुप्ता ने केजरीवाल का जिक्र कर कही कौन सी बात?

ये दिल्ली की आधुनिकता को देवभूमि की आध्यात्मिकता से जोड़ने का काम करेगा। जब लोग छह घंटे के बजाए मात्र ढाई घंटे में देवभूमि जा पाएंगे तो वो चार धाम से लेकर देवभूमि में स्थापित इष्ट देवों के मंदिरों के दर्शन भी कर पाएंगे। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच का शानदार जुड़ाव है। इसके माध्यम से तीनों राज्यों के बीच की दूरी दिलों की नजदीकी तक सिमट जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार राज्यों के बीच में कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत दिल्ली में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये के काम कराए जा रहे हैं, जो राजधानी के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दे रहे हैं। ये ‘डबल इंजन’ सरकार की ताकत है कि केंद्र से बेहतर तालमेल के साथ दिल्ली विकास की राह पर हाई स्पीड में आगे बढ़ रही है। कई प्रमुख सड़कों को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपा गया है, जिससे उनका बेहतर रखरखाव और विकास संभव हो सकेगा। इनमें पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक रोहतक रोड, आश्रम से बदरपुर तक मथुरा रोड और एनएच-148ए महरौली-गुरुग्राम रोड शामिल है। जल्द इन तीनों सड़कों को संवारा जाएगा। साथ ही बताया कि लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से मुनक नहर पर बनने वाली एलिवेटेड रोड परियोजना की जिम्मेदारी भी केंद्र के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ले ली है। इस एलिवेटेड रोड के बनने पर ट्रैफिक और सुगम होगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।उन्होंंने कहा कि पिछली सरकार के नुमाइंदे केवल सरकारों से टकराव करते थे। यमुनापार की वर्षों से अनदेखी की गई। न अच्छी सड़कें, न ड्रेनेज, न अच्छे स्कूल और न स्वास्थ्य की सुविधाएं थीं। यमुनापार के लोग बहुत की ज्यादा पिछड़ा महसूस कर रहे थे। पिछले एक साल में हमने योजनाओं और हजारों करोड़ का बजट देकर यमुनापार में विकास कार्य को गति देने का काम किया है। हर विधानसभा में 100 से 500 करोड़ रुपये तक काम कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज कल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वकील हो गए हैं। वह अदालत में जाकर अपनी सफाई पेश करते हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने हमेशा लोकतंत्र की अवहेलना की है। हमेशा सरकारी एजेंसियों पर उंगुली उठाई, जिसने भी उनके खिलाफ दो शब्द कहं, उनको उन्होंने कटघरे में खड़ा रखा। आज वो न्यायपालिका को कोस रहे हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।-----एक्सप्रेसवे के दोनों ओर आ रहे औद्योगिक हबकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को इकोनॉमिक कॉरिडोर का नाम भी दिया गया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में इसके दोनों ओर औद्योगिक हब आ रहे हैं। यही नहीं एशिया का सबसे बड़ा 12 किमी का वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर इसका ही हिस्सा है। इसमें पर्यावरण और वन्य जीवों की चिंता की गई है।------प्रवेश साहिब सिंह-–-दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में नए फ्लाईओवर बनाने की जरूरत है। हमारी सरकार 25 नए फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू करने जा रही है। इनकी डीपीआर बनाने की दिशा में काम चल रहा है। ड्रेन के ऊपर भी फ्लाईओवर बनेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारे कार्यकाल में ही उनका उद्घाटन होगा।-------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंबेडकर, रविदास और वाल्मीकि की प्रतिमाओं का भी सौंदर्यीकरण होगा, सीएम योगी का ऐलान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूसीसी और भाग्य रेखाएं; दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ PM मोदी की 10 बड़ी बातें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।