I see that nowadays he has turned into a lawyer, what did CM Gupta say regarding Kejriwal? देख रही हूं वो आजकल वकील हो गए हैं; CM गुप्ता ने केजरीवाल का जिक्र कर कही कौन सी बात?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

देख रही हूं वो आजकल वकील हो गए हैं; CM गुप्ता ने केजरीवाल का जिक्र कर कही कौन सी बात?

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने खुद उच्च न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखा था। उनकी दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने उनसे कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने अच्छी दलीलें दीं और वह वकील बन सकते हैं।

Tue, 14 April 2026 06:56 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
देख रही हूं वो आजकल वकील हो गए हैं; CM गुप्ता ने केजरीवाल का जिक्र कर कही कौन सी बात?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया और कहा कि इस एक्सप्रेसवे के साथ दिल्ली से देहरादून तक की 6 से 7 घंटे की यात्रा अब घटकर मात्र 2 से 2.5 घंटे रह जाएगी। इस कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र किया और उनके द्वारा न्यायपालिका पर उंगली उठाए जाने की बात बताते हुए इसे उनकी ओछी व भद्दी हरकत बताया। सीएम ने कहा कि आजकल केजरीवाल जी वकील बन गए हैं आज न्यायपालिका को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी फैसले उसके पक्ष में होते थे, तो वह इन संस्थाओं की तारीफ करते थे, लेकिन अब उन्होंने न्यायपालिका पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

समारोह के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा, 'मैं देख रही थी आजकल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल साहब वकील हो गए हैं, अदालत में जाकर अपनी सफाई पेश करते हैं। पर मैं आज दिल्ली की जनता को ये कहना चाहती हूं, वह व्यक्ति जिसने हमेशा लोकतंत्र की अवहेलना की, वो व्यक्ति जिसने हमेशा सरकारी एजेंसियों पर उंगली उठाई, जिसने भी उनके खिलाफ दो शब्द कह दिए, हमेशा उन्हें कटघरे में खड़ा रखा, चाहे वह ईडी हो, सीबीआई हो, चुनाव आयोग हो, चाहे प्रधानमंत्रीजी हों, उपराज्यपाल हों, हमारी न्यायपालिका हो, जब-जब उनको अपने खिलाफ शब्द सुनाई दिए, उन्होंने ऐसे लोकतंत्र के मजबूत स्तम्भों को कोसना शुरू कर दिया, और आज वह न्यायपालिका को कोस रहे हैं।'

'वो जनता के गुनहगार हैं, जनता न्याय भी करेगी'

आगे मुख्यमंत्री ने कहा, 'जब भी फैसले उनके पक्ष में होते थे, तो वह इन संस्थाओं की तारीफ करते थे। मैं पूछना चाहती हूं, आज आपको कौन सा डर सता रहा है कि आपने न्यायपालिका की ओर उंगली उठानी शुरू कर दिया है। एक ऐसा व्यक्ति जिसके पास कोई बहीखाता नहीं, फिर भी वह सब जगह कहते फिर रहे हैं कि उनकी बात मानी जानी चाहिए। दिल्ली की जनता, देश की जनता, उनका ये दुर्व्यवहार देख रही है, और पूरे देश को न्यायपालिका में विश्वास है, और न्याय होकर रहेगा, वो जनता के गुनहगार हैं, और जनता भी न्याय करके रहेगी। मैं आज इस मंच के माध्यम से ऐसे गैंग को बताना चाहती हूं, जो इस प्रकार की भद्दी और ओछी हरकतें करते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आप 4 बार उनके इवेंट में गईं? केजरीवाल ने उठाया सवाल तो जज ने क्या दिया जवाब

'पीएम को दिया कोटि-कोटि धन्यवाद'

उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को हुए आयोजन की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज, मैंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लिया। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर, दिल्ली के सभी निवासियों की ओर से, हम माननीय प्रधानमंत्री जी को दिल्ली को कनेक्टिविटी का यह महत्वपूर्ण उपहार देने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे जिंदगी में पहली बार…; केजरीवाल की मांग पर क्या बोलीं जस्टिस स्वर्ण कांता

गुप्ता ने बताया कि, 'माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, दिल्ली को लगातार विश्व-स्तरीय कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राप्त हो रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER-II) जैसी परियोजनाओं ने दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया है। इसी बीच, केंद्र सरकार के सहयोग से, दिल्ली में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपए की सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चल रही हैं।'

'यमुना पार क्षेत्र में भी विकास हो रहा'

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की कई सड़कों को पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 'यमुना पार' क्षेत्रों में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, 'यमुना पार क्षेत्र उपेक्षित रहा है। पिछले एक साल में इस क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इससे इस क्षेत्र और कई अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा और लोगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे घूरिए मत; अदालत में केजरीवाल के आरोपों का जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया जवाब

जज ने कहा था ‘आप वकील भी बन सकते हैं’

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को आबकारी नीति मामले में आरोप मुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों की याचिका पर सुनवाई की। इसमें अनुरोध किया गया है कि अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को अलग किया जाए। इस सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने खुद अदालत के सामने अपना पक्ष रखा था। उनकी दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने उनसे कहा कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने अच्छी दलीलें दीं और वह वकील बन सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।