China Opens Doors Wider for American Businesses Xi Jinping यूएस-चीन पैकेज::अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और खुलेंगे: शी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

यूएस-चीन पैकेज::अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और खुलेंगे: शी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और खुलेंगे। उन्होंने ट्रंप के साथ मुलाकात में कहा कि अमेरिकी कंपनियां चीन के सुधार में हिस्सा ले रही हैं। ट्रंप ने भी चीन के बाजार का महत्व बताया। दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई गई।

Thu, 14 May 2026 07:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
यूएस-चीन पैकेज::अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और खुलेंगे: शी

बीजिंग, एजेंसी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और भी ज्यादा खुलेंगे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने अमेरिकी सीईओ से यह बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूएस-चीन पैकेज::अमेरिकी कारोबार के लिए चीन के दरवाजे और खुलेंगे: शी

अमेरिकी कंपनियों की भागीदारी

शी ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां चीन के सुधार और खुलेपन की प्रक्रिया में गहराई से हिस्सा ले रही हैं, जिससे दोनों पक्षों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीन, अमेरिका द्वारा चीन के साथ आपसी फायदे वाले सहयोग को मजबूत करने का स्वागत करता है और उसे विश्वास है कि अमेरिकी कारोबारों के लिए चीन में और भी व्यापक अवसर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूएस-चीन पैकेज::शी की चेतावनी, ताइवान मुद्दे पर चीन-अमेरिका में हो सकता है टकराव

कारोबारी चीन का सम्मान करते हैं: ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि जिन कारोबारी नेताओं को वह अपने साथ लाए हैं, वे सभी चीन का सम्मान करते हैं और उसे महत्व देते हैं। साथ ही वह उन्हें चीन के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

ट्रंप ने एक-एक करके उन कारोबारी नेताओं का परिचय शी से करवाया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन कारोबारियों ने कहा कि वे चीन के बाजार को बहुत महत्व देते हैं, चीन में अपने कामकाज को और गहरा करने और चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने की उम्मीद रखते हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर चीन की यात्रा पर लगभग 17 सीईओ आए हैं, जिनमें टेस्ला के एलन मस्क, एप्पल के टिम कुक और बोइंग के केली ऑर्टबर्ग शामिल हैं।

संबंधों के लिए ऐतिहासिक होगा यह साल

शी जिनपिंग नेकहा कि 2026 चीन-अमेरिका संबंधों के लिए ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने 'ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल' में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बातचीत के लिए स्वागत किया।

जब ट्रंप ग्रेट हॉल पहुंचे, तो शी ने उनका स्वागत किया और उन्हें चीनी अधिकारियों से मिलवाया। इसके बाद शी ने राष्ट्रपति के साथ आए अमेरिकी अधिकारियों से हाथ मिलाया।

कल रात बीजिंग पहुंचे थे ट्रंप

ट्रंप बुधवार की रात बीजिंग पहुंचे थे। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने ट्रंप का स्वागत किया। यह एक दुर्लभ सम्मान था, जो सामान्य राजनयिक प्रोटोकॉल से हटकर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि चीन आने वाले ज्यादातर शीर्ष नेताओं का स्वागत 'स्टेट काउंसलर' द्वारा किया जाता है। यह चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का एक उच्च-स्तरीय पद है।

पर्यवेक्षकों का कहना है कि ट्रंप के स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति हान को भेजकर चीन ने यह संदेश दिया है कि वह उनकी यात्रा को कितना महत्व देता है। ट्रंप के बेटे एरिक और उनकी बहू लारा, साथ ही टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भी 'एयर फोर्स वन' विमान से ट्रंप के साथ ही उतरे।

चीन की इस यात्रा पर ट्रंप के साथ अमेरिका के शीर्ष कारोबारी भी आए हैं। एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग, एप्पल के टिम कुक, टेस्ला और स्पेसएक्स के मस्क, और ब्लैकरॉक के लैरी फिंक शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका के कुछ लोगों की परवाह नहीं मुझे; शी जिनपिंग की तारीफ कर ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।