Bihar BJP Women Protest Against Opposition for Ignoring Women s Rights बिल का विरोध करने पर किया प्रदर्शन, Darbhanga Hindi News - Hindustan
More

बिल का विरोध करने पर किया प्रदर्शन

दरभंगा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के पास प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने इसे महिला विरोधी मानसिकता बताया।

Sun, 19 April 2026 01:04 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share
बिल का विरोध करने पर किया प्रदर्शन

दरभंगा। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पारित नहीं हो पाने के एक दिन बाद शनिवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के हित में था, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी मानसिकता स्पष्ट कर दी। महिला विरोधी इंडी गठबंधन को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल का विरोध करने पर किया प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिल गिरने से नाराज महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।