AAP Protests Against NEET Exam Paper Leak Demands Resignation of Education Minister नीट पेपर लीक के विरोध में एसैप का प्रदर्शन , Delhi Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक के विरोध में एसैप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसैप ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

Thu, 14 May 2026 07:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नीट पेपर लीक के विरोध में एसैप का प्रदर्शन

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पोलिटिक्स (एसैप) ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी केंद्र के बाहर हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में एनएसयूआई ने झाल मुड़ी बेचकर जताया विरोध

उन्होंने कहा कि अब जेन-जी शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा।एसैप नेताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण परीक्षा पत्र लीक की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। संगठन ने दावा किया कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में कई बार नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक होने से भड़की एनएसयूआई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।