Namo Bharat train stations car parking fees increased in new year see new rate नमो भारत ने नए साल पर दिया महंगाई का झटका, स्टेशनों पर पार्किंग फीस ढाई गुना तक बढ़ी; देखें नए रेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नमो भारत ने नए साल पर दिया महंगाई का झटका, स्टेशनों पर पार्किंग फीस ढाई गुना तक बढ़ी; देखें नए रेट

Namo Bharat Station Car Parking Fee Hike : नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को नए साल पर महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों पर कार पार्किंग फीस ढाई गुना तक बढ़ा दी है। 

Sat, 3 Jan 2026 07:10 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
नमो भारत ने नए साल पर दिया महंगाई का झटका, स्टेशनों पर पार्किंग फीस ढाई गुना तक बढ़ी; देखें नए रेट

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को नए साल पर महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों पर कार पार्किंग फीस बढ़ा दी है। कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर चार पहिया वाहन का 12 से 16 घंटे का पार्किंग शुल्क अब 80 रुपये हो गया है, जो इससे पहले 30 रुपये था। हालांकि, साइकिल और दोपहिया वाहनों के पार्किंग शुल्क में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन में संबंध बनाने वाले जोड़े की हुई सगाई, जल्द होगी शादी

नमो भारत ट्रेन का परिचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक किया जा रहा है। एनसीआरटीसी ने सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा दी है। गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर उत्तर और मोदीनगर दक्षिण स्टेशन है। सभी सातों स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री वाहनों को पार्किंग में खड़ाकर दिल्ली और नोएडा जाते हैं।

एनसीआरटीसी द्वारा 01 जनवरी से चार पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है। अक्टूबर वर्ष 2024 से कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर साइकिल, दोपहिया, चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क छह घंटे, 12 घंटे, 16 घंटे और 24 घंटे के हिसाब से तय किया गया था। साइकिल के पांच रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये का शुल्क था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई-पुरानी दिल्ली स्टेशन से 24 ट्रेन होंगी शिफ्ट, यहां से चलेंगी वैशाली व पूर्वा

मासिक पास की हुई व्यवस्था

इसी तरह अब दोपहिया और चार पहिया वाहनों का मासिक पार्किंग शुल्क भी तय किया गया है। दोपहिया वाहन के लिए 600 रुपये और चार पहिया वाहनों का मासिक शुल्क 2000 रुपये किया गया है। पिकअप, ड्रॉपिंग के लिए आने वाले वाहनों को 10 मिनट का समय नि:शुल्क ही रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में एक ट्रैक पर दौड़ेंगी नमो भारत ट्रेन और मेट्रो? HMRTC ने की सिफारिश

पार्किंग फीस बढ़ाने पर क्या बोले यात्री

अक्षय, निवासी, नेहरू नगर, ''नमो भारत ट्रेन में टिकट पहले ही मेट्रो से महंगा है। अब कार पॉर्किंग के शुल्क भी बढ़ा दिया है। इससे जेब पर काफी बोझ बढ़ेगा।''

विवेक अग्रवाल, निवासी, पटेल नगर, ''कार पॉर्किंग शुल्क में इतनी बढोतरी एक साथ ठीक नहीं है। इसे लोगों को दिक्कत होगी। मैं रोज नमो भारत ट्रेन से दिल्ली जाता हूं। अब कार पार्किंग में नहीं खड़ी करूंगा।''

पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी, ''पार्किंग के शुल्क का निर्धारण दिल्ली मेट्रो के हिसाब से किया गया है। केवल चार पहिया वाहनों के लिए रेट को संशोधित किया गया है।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।