वैशाली और पूर्वा एक्सप्रेस शकूरबस्ती से चलेंगी, नई व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 24 ट्रेनें होंगी शिफ्ट
दिल्ली के सबसे प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली में पुनर्विकास कार्य शुरू हो चुका है। इसे देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पूर्वा और वैशाली एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को शकूरबस्ती और सफदरजंग जबकि पुरानी दिल्ली से 8 गाड़ियों को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया गया है।

राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख स्टेशन नई दिल्ली में पुनर्विकास कार्य शुरू हो चुका है। इसे ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पूर्वा और वैशाली एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों को शकूरबस्ती और सफदरजंग जबकि पुरानी दिल्ली से 8 गाड़ियों को शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रेलवे को दिया गया है। बोर्ड की मंजूरी के बाद इन्हें स्थानांतरित किया जाएगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। आरएलडीए द्वारा पहाड़गंज दिशा से काम शुरू किया जा चुका है और प्लैटफॉर्म संख्या एक पर मौजूद स्टॉल एवं दफ्तरों को खाली करने की मांग की गई है। यहां मौजूद दफ्तरों को स्थानांतरित करने के लिए अजमेरी गेट की तरफ छत पर नए अस्थायी दफ्तर बनाए जा रहे हैं। इनके पूरा होने पर पहाड़गंज की तरफ मौजूद इमारत को तोड़ने का काम शुरू होगा। स्टेशन के दोनों छोर पर टावर बनाया जाएगा, जिन्हें आपस में जोड़कर इनके बीच में दफ्तर बनाए जाएंगे।
ट्रेन की संख्या को कम कर रहे : रेलवे बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन से प्रत्येक दिन लगभग 300 से ज्यादा गाड़ियों का परिचालन होता है, जिसमें यहां से यात्रा शुरू करने वाली, यात्रा समाप्त करने वाली एवं ठहराव के साथ निकलने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इतनी गाड़ियों की क्षमता के साथ पुनर्विकास कार्य में बाधा आ सकती है, इसलिए गाड़ियों की संख्या को कम किया जा रहा है।
जुलाई में 12 ट्रेन को दूसरे स्टेशन पर भेजा
इससे पूर्व भी एक दर्जन गाड़ियों को नई दिल्ली से आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्थानांतरित किया जा चुका है। इनमें से 6 गाड़ियों को पुरानी दिल्ली, चार को आनंद विहार जबकि दो गाड़ियों को निजामुद्दीन भेजा गया था। बीते जुलाई एवं अगस्त माह से यह गाड़ियां नए स्टेशन से ही परिचालित की जा रही हैं। वहीं, अब कुल 16 गाड़ियों को स्थानांतरित करने की योजना है। इनमें से 12 गाड़ियों को शकूरबस्ती जबकि चार गाड़ियों को सफदरजंग स्टेशन से चलाने की योजना है। यह गाड़ियां अपने नए गंतव्य स्टेशन से चलेंगी और वहीं, अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।
इनको स्थानांतरित करने का है प्रस्ताव
नई दिल्ली से सफदरजंग स्टेशन
02563 बरौनी जंक्शन-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
02564 नई दिल्ली-बरौनी जंक्शन क्लोन स्पेशल
02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल
नई दिल्ली से शकूरबस्ती स्टेशन
12303 हावड़ा-नई दिल्ली
12304 नई दिल्ली-हावड़ा
12381 हावड़ा-नई दिल्ली
12382 नई दिल्ली-हावड़ा
12553 सहरसा-नई दिल्ली
12554 नई दिल्ली-सहरसा
12581 बनारस-नई दिल्ली
12582 नई दिल्ली-बनारस
22581 बलिया-नई दिल्ली
22582 नई दिल्ली-बलिया
54423 नई दिल्ली-हिसार
54424 हिसार-नई दिल्ली
पुरानी दिल्ली से शकूरबस्ती स्टेशन
12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर जंक्शन
12482 श्रीगंगानगर जंक्शन-दिल्ली
14731 दिल्ली-भटिंडा जंक्शन
14732 भटिंडा जंक्शन-दिल्ली
14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र जंक्शन डेमू
14024 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली डेमू
54036 जाखल जंक्शन-दिल्ली
54033 दिल्ली-नरवाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन