namo bharat train and metro will run on same track between gurugram and faridabad see route map गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान, रूट पर होंगे 18 स्टेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान, रूट पर होंगे 18 स्टेशन

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर गुरुग्राम-फरीदाबाद में मेट्रो चलाने की तैयारी है। हरियाणा सरकार ने इस ट्रैक पर गुरुग्राम में आठ और फरीदाबाद में 10 स्टेशन प्रस्तावित किए हैं।

Sat, 14 March 2026 07:12 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, दीपक आहूजा
share
गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान, रूट पर होंगे 18 स्टेशन

गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के ट्रैक पर गुरुग्राम-फरीदाबाद में मेट्रो चलाने की तैयारी है। हरियाणा सरकार ने इस ट्रैक पर गुरुग्राम में आठ और फरीदाबाद में 10 स्टेशन प्रस्तावित किए हैं।

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) ने इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को डीपीआर में इस बदलाव को शामिल करने की सिफारिश की है। नमो भारत ट्रेन के इस ट्रैक की लंबाई करीब 64 किलोमीटर है। इसमें से करीब 52 किमी हरियाणा हिस्से में है। इसमें गुरुग्राम हिस्सा इफ्को चौक से लेकर ग्वाल पहाड़ी तक करीब 14.50 किलोमीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इस नए रूट पर अब तेज होगा काम, लाखों लोगों को होगी सुविधा
namo bharat train route map

ये है रूट प्लान

योजना के मुताबिक इफ्को चौक पर गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए शाहजहांपुर तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन का इंटरचेंज स्टेशन तैयार किया जाएगा। यहीं पर एक मेट्रो स्टेशन भी होगा। इसके बाद सेक्टर-29 में मेट्रो स्टेशन तैयार किया जाएगा। इसके पश्चात नमो भारत ट्रेन को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) से जोड़ा जाएगा। इसके बाद नमो भारत ट्रेन ट्रैक पर सेक्टर-52, वजीराबाद, सेक्टर-57 में स्टेशन बनेगा। सेक्टर-61 में इंटरचेंज स्टेशन होगा। यहां पर नमो भारत का स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो का स्टेशन बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के इन 2 नए कॉरिडोर की DPR भी तैयार; केंद्र की मंजूरी का इंतजार

फरीदाबाद में 16 किमी में नमो भारत के ट्रैक पर मेट्रो का संचालन होगा

गुरुग्राम में अंतिम स्टेशन गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित गांव ग्वाल पहाड़ी में बनाया जाएगा। नमो भारत ट्रेन फरीदाबाद में प्रवेश करने के बाद फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी से लेकर बादशाहपुर तक करीब 16 किमी में नमो भारत के ट्रैक पर मेट्रो का संचालन होगा। पहला मेट्रो स्टेशन सैनिक कॉलोनी में बनाया जाएगा।

शोर अवरोधक प्रणाली का इस्तेमाल होगा

नमो भारत ट्रेन 160 से 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इस वजह से काफी शोर होता है। ऐसे में एनसीआरटीसी से एचएमआरटीसी ने आग्रह किया है कि रिहायशी क्षेत्रों से निकलने के दौरान शोर अवरोधक प्रणाली का इस्तेमाल किया जाए। ये मुख्य रूप से उन हिस्सों में लगाए गए हैं, जहां घनी आबादी वाले इलाकों से ट्रैक गुजरता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-जयपुर हाईवे के पचगांव में बनेगा मल्टी मॉडल कॉरिडोर, सरकार की क्या योजना
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।