Mysterious death of couple and 5-year-old child in Faridabad रात में खाना खाकर सोए, सुबह उठे ही नहीं…; फरीदाबाद में दंपति और बच्चे की हुई रहस्यमयी मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

रात में खाना खाकर सोए, सुबह उठे ही नहीं…; फरीदाबाद में दंपति और बच्चे की हुई रहस्यमयी मौत

संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने मंगलवार देर शाम शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को अब तक इन मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।

Tue, 13 Jan 2026 09:38 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
रात में खाना खाकर सोए, सुबह उठे ही नहीं…; फरीदाबाद में दंपति और बच्चे की हुई रहस्यमयी मौत

फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में एक दंपति और उनके 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने की खबर सामने आई है। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने मंगलवार देर शाम शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को अब तक इन मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं लगी है।

परिवार बिहार के बक्सर का रहने वाला है

मृतकों की पहचान मूल रूप से बिहार जिला के बक्सर के थाना सिमौरी के निवासी के तौर पर हुई है। युवक की पहचान 21 वर्षीय रमेश, 27 वर्षीय ममता और 5 वर्षीय छोटू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक रमेश मजदूरी करता था। मृतक महिला की पहले शादी हो चुकी थी। यह बच्चा पहली शादी से था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलकर मौत, 3 बुरी तरह झुलसे
ये भी पढ़ें:59 हजार का चंदा जुटा रहे AISA छात्र, JNU प्रशासन ने लगाया है जुर्माना

नाक से खून और मुंह से निकला झाग

मृतक युवक की नाक से खून आया था, जबकि बच्चे के मुंह से झाग निकला हुआ था। आज दोपहर 2:00 बजे तीनों की मौत होने के बारे में पता चला है। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम से मौत की वजह का पता चल सकेगा। रात को गाजर का हलवा खाकर सोए थे।

रात को खाना खाकर सोए, फिर उठे ही नहीं

मकान मालिक ने बताया- ये हमारे मकान में रहते थे। 2 महीने पहले ही आए थे। किराए पर रहते थे। मैं इन्हें किराए पर कमरा नहीं दे रहा था, लेकिन फिर रोने गाने लगे। फिर मैंने किराए पर कमरा दे दिया था। ये लोग रात में पता नहीं क्या खाकर सोए हैं, ये सब सोते रह गए। इसका भाई दोपहर 12 बजे जगा और फिर फोन करके इसके बारे में जानकारी दी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।