Muslim families celebrate Bakrid with slices of goat shaped cakes after BJP MLA appeal मुस्लिमों ने मान ली BJP विधायक की अपील, इस तरह मनाया बकरीद का त्योहार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिमों ने मान ली BJP विधायक की अपील, इस तरह मनाया बकरीद का त्योहार

गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी विधायक की एक अपील की मान रख ली। उन्होंने असली बकरे की जगह केक से बने बकरे को काटकर बकरीद मनाया। विधायक ने जानवरों की बलि देने के बजाय पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की थी।

Fri, 29 May 2026 12:37 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गाजियाबाद
share
मुस्लिमों ने मान ली BJP विधायक की अपील, इस तरह मनाया बकरीद का त्योहार

गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी विधायक की एक अपील की मान रख ली। उन्होंने असली बकरे की जगह केक से बने बकरे को काटकर बकरीद मनाया। विधायक ने जानवरों की बलि देने के बजाय पर्यावरण के अनुकूल त्योहार मनाने की अपील की थी।

पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाया

गाजियाबाद के लोनी में इस ईद-उल-अजहा पर कई मुस्लिम परिवारों ने जानवरों की कुर्बानी की जगह बकरे के आकार के केक काटकर त्योहार मनाया। बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर की अपील के बाद लोगों ने पर्यावरण के अनुकूल तरीके से यह त्योहार मनाया। लोनी के अलग-अलग हिस्सों से सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में लोग अपने परिवार के साथ बकरे के आकार के केक काटते हुए या बकरे की तस्वीरों से सजे केक काटते दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के इस इलाके में अगले सप्ताह से गंगाजल की सप्लाई, 2 लाख लोगों को फायदा

समय के साथ बदलाव जरूरी

स्थानीय लोगों खालिद, चांद, अरबाज, कमरुद्दीन अंसारी, हाजी लियाकत और हाजी बाबू ने विधायक की अपील का स्वागत किया। इन लोगों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और आपसी भाईचारा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है। इस तरह की पहल से प्यार, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में मदद मिलती है।

मिसाल कायम करने वाला बताया

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी में मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाई दी और इस पहल को ऐतिहासिक और मिसाल कायम करने वाला बताया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल बरकीद का संदेश न केवल लोनी को बल्कि पूरे समाज को प्रेरित करेगा। उन्होंने आगे कहा कि त्योहार शांति, प्रेम और भाईचारे के प्रतीक होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 2 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत, स्कूल की नींव खोदते समय हादसा

पूरी दुनिया में जाएगा संदेश

एक वीडियो बयान में, विधायक गुर्जर ने कहा कि लोनी के मुसलमान बकरी के आकार के केक काटकर पर्यावरण-अनुकूल तरीके से ईद मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संदेश न केवल पूरे उत्तर प्रदेश और देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाएगा। विधायक ने जानवरों की बलि को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से भी जोड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही सुविधा

जानवरों की बलि देने से परहेज

एक वीडियो में एक मुस्लिम परिवार को बकरी के आकार का केक काटते हुए दिखाया गया है। इसमें परिवार के एक बुज़ुर्ग सदस्य ने कहा कि उन्होंने इस तरह से बकरीद मनाकर विधायक की अपील पूरी की है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार, त्योहार के दौरान कई अन्य लोगों को भी इसी तरह के केक आपस में बांटते और खाते हुए देखा गया। उन्होंने जानवरों की बलि देने से परहेज किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।