ganga water supply to begin next week in vijaynagar ghaziabad गाजियाबाद के इस इलाके में अगले सप्ताह से गंगाजल की सप्लाई, 2 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के इस इलाके में अगले सप्ताह से गंगाजल की सप्लाई, 2 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा

गाजियाबाद के विजयनगर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कॉलोनी के 10 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति की तैयारी शुरू हो गई है। जल निगम ने पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। गंगाजल की आपूर्ति अगले सप्ताह से होने लगेगी। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

Thu, 28 May 2026 06:31 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के इस इलाके में अगले सप्ताह से गंगाजल की सप्लाई, 2 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा

गाजियाबाद के विजयनगर के 10 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति की तैयारी शुरू हो गई है। जल निगम ने पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। सुबह और शाम गंगाजल आपूर्ति का परीक्षण शुरू हो गया है। गंगाजल की आपूर्ति अगले सप्ताह से होने लगेगी। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

विजयनगर जोन के 16 वार्ड में 30 एचपी के 44 और पांच-दस एचपी के 190 नलकूप हैं। निगम पहले 180 से 200 फीट पर बोरिंग कराता था। भूजल स्तर में तेजी से गिरावट होने कारण नलकूप पानी छोड़ने लगे हैं। इसके बाद जलकल विभाग ने 220 फीट पर नलकूप के बोरिंग कराए, मगर स्थिति खराब होती गई। इस कारण लोगों के सामने पानी संकट पैदा होने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में प्लॉट खरीदने से चूक मत जाना, 9 हजार आवेदन आ चुके; लास्ट डेट क्या?

धीमी गति से चल रहा था काम

महापौर सुनीता दयाल ने पेयजल संकट दूर करने के लिए 15वें वित्त में गंगाजल आपूर्ति परियोजना को मंजूरी दी थी। यह काम जल निगम करा रहा है। प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट से नौ किलोमीटर लंबी मुख्य लाइन डाली गई। पांच किलोमीटर लंबी पाइप लाइन गंगाजल वितरण के लिए डाली। लेकिन परियोजना का काम कई माह से धीमी गति से चल रहा था। इस कारण गर्मी में भी लोग गंगाजल के लिए तरस रहे हैं।

पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा

लोगों की समस्या को देखते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संज्ञान लिया। उन्होंने जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा कर गंगाजल की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। इसका यह असर हुआ कि जल निगम ने पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही सुविधा

सुबह और शाम परीक्षण शुरू

गंगाजल आपूर्ति के लिए सुबह और शाम परीक्षण शुरू हो गया है। परीक्षण के दौरान पाइप लाइन में जो रिसाव हुआ उसे ठीक कराया जा रहा है। अगले सप्ताह से 10 वार्डों में गंगाजल की आपूर्ति होने लगेगी। इससे दो लाख से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी।

इन वार्डों को गंगाजल मिलेगा

गंगाजल प्लांट से विजयनगर के वार्ड-3 (पुराना विजय नगर) वार्ड-14 (नया विजय नगर) वार्ड-15 (चरण सिंह कॉलोनी) वार्ड-23 (कैलाश नगर) वार्ड-25 (अंबेडकर नगर) वार्ड-26 (माधोपुरा और सुंदरपुरी) वार्ड-48 (मिर्जापुर) वार्ड 51 (प्रताप विहार का सेक्टर 11) वार्ड-55 (विजयनगर सेक्टर 11 ए ब्लॉक) वार्ड 58 सेक्टर 9 विजयनगर और मवी में गंगाजल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में ये 4 विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम

नगर निगम ने नालों की सफाई शुरू कराई

गाजियाबाद नगर निगम ने शहर में नालों की सफाई शुरू करा दी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मानसून से पहले नालों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार ने बताया कि मानसून से पहले नालों की सफाई का काम पूरा हो जाएगा। पांचों जोन के सभी सफाई निरीक्षकों को नालों की सफाई के बाद सिल्ट उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नालों में कचरा डालने वालों पर भी सख्ती की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।