दिल्ली में मासूम बच्ची से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का ऐक्शन, पकड़ा गया सब्जीवाला
दिल्ली पुलिस ने निहाल विहार इलाके में 11 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 25 साल के सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी धर्मेंद्र के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस ने निहाल विहार इलाके में 11 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 25 साल के सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी धर्मेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना चार अप्रैल की है जब बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाने में एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ हुई कथित छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में अब पुलिस ने ऐक्शन दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
3 अप्रैल को मिली थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन अप्रैल को उनके घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता का बयान उसके माता-पिता की मौजूदगी में दर्ज किया गया। बाहरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने क्या बताया
डीसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी को लक्ष्मी पार्क के पास देखा गया।
डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।




साइन इन